Home Lifestyle क्या वजह है कि बच्चे मां के सामने करते हैं ज्यादा शरारत?

क्या वजह है कि बच्चे मां के सामने करते हैं ज्यादा शरारत?

1585
33

आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चे मां के सामने अधिक शरारती हो जाते हैं। जबकि मां पास नहीं होती तो वे अच्छे से व्यवहार करते हैं और शांत भी रहते हैं। आखिर क्या वजह है कि उनके व्यवहार में अचानक बदलाव आ जाता है।

शायद ये दुनिया के सभी बच्चों की आदतों में शुमार है कि वो अपनी मां के आसपास रहने पर शरारतें करने लगते हैं। लेकिन ऐसा क्यों है? क्या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण है? या फिर ये सिर्फ एक सामान्य बात ही है?
इस पर एक रिसर्च भी की गयी है जो मां की इस दुविधा का जवाब ढूंढती है। मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक बच्चों के इस तरह के व्यवहार के पीछे जो वजह है वो बहुत साफ है। और मां होने के नाते आपको भी इसकी जानकारी होनी चाहिए कि आखिर बच्चा आपके सामने इतनी शैतानियां क्यों करता है।

बच्चा महसूस करता है सुरक्षा की भावना जब आप एक ही कमरे में होते हैं तो वो क्यों दुनिया का सबसे शरारती बच्चा बन जाता है। जब एक बच्चा स्वस्थ और खुशहाल माहौल में बड़ा होता है तब वो जानता है कि घर उसके लिए जन्नत है। ये जगह उसके लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित स्थान है।

हां, बच्चों को ये मालूम होता है कि वो जिस तरह का बर्ताव कर रहे हैं उसके लिए उन्हें सजा भी मिल सकती है। जमीन पर खिलौने फैलाने, धारदार चीजों के साथ खेलने आदि के लिए उन्हें डांट पड़ सकती है। उन्हें ये भी पता रहता है कि भाई बहनों से लड़ाई करने का अंजाम बुरा हो सकता है।

इन सब के बावजूद बच्चे को ये बात बहुत अच्छे से मालूम है कि घर एक ऐसी जगह है जहां वो सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। जो भी हो जाए आप उनसे प्यार करना कम नहीं करेंगे। यही वजह है कि वो आपके आसपास रहने पर शरारती बन जाता है। उन्हें आपकी मौजूदगी अच्छी लगती है और वो खुद को सेफ महसूस कर पाते हैं।

वो सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। जो भी हो जाए आप उनसे प्यार करना कम नहीं करेंगे। यही वजह है कि वो आपके आसपास रहने पर शरारती बन जाता है। उन्हें आपकी मौजूदगी अच्छी लगती है और वो खुद को सेफ महसूस कर पाते हैं।

हां, बच्चों को ये मालूम होता है कि वो जिस तरह का बर्ताव कर रहे हैं उसके लिए उन्हें सजा भी मिल सकती है। जमीन पर खिलौने फैलाने, धारदार चीजों के साथ खेलने आदि के लिए उन्हें डांट पड़ सकती है। उन्हें ये भी पता रहता है कि भाई बहनों से लड़ाई करने का अंजाम बुरा हो सकता है। इन सब के बावजूद बच्चे को ये बात बहुत अच्छे से मालूम है कि घर एक ऐसी जगह है जहां वो सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। जो भी हो जाए आप उनसे प्यार करना कम नहीं करेंगे। यही वजह है कि वो आपके आसपास रहने पर शरारती बन जाता है। उन्हें आपकी मौजूदगी अच्छी लगती है और वो खुद को सेफ महसूस कर पाते हैं।

घर से बाहर बच्चे खुद को करते हैं नियंत्रित उदाहरण के लिए जब बच्चा स्कूल जाता है तब वो खुद पर दबाव डालता है और उस वातावरण में खुद को ढालने की कोशिश करता है ताकि उसे अपने आसपास के लोग जैसे क्लासमेट या टीचर्स से डांट ना पड़ जाए। उन्हें ये पता है कि इस तरह के माहौल का हिस्सा बनने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। बच्चों को ये अंदाजा हो जाता है कि अलग अलग सामाजिक माहौल का हिस्सा बने रहने के लिए उन्हें काफी मेहनत करने की जरूरत है वरना उन्हें इससे बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन जैसे ही वो घर पहुंचते हैं तब उन्हें काफी सुकून मिलता है। वो जानते हैं कि यहां किसी तरह की डिमांड नहीं है।

मां का प्यार नहीं होगा कम घर पर आपके सामने रहने पर शरारतें करने के पीछे उनकी कोई गलती नहीं है। ये उनके लिए भी एक बहुत बड़ा चैलेंज हो जाता है कि वो बाहर खुद को इतने लंबे समय तक नियंत्रित करके रखते हैं। उन्हें इस बात का विश्वास है कि वो जैसे भी हैं आप उन्हें स्वीकार कर लेंगी। वो जानते हैं कि वो परफेक्ट नहीं हैं लेकिन फिर भी आप उनसे प्यार करेंगी। वो अपनी मां की नजरों के सामने राहत पाना चाहते हैं।

33 COMMENTS

  1. Join the millions winning momentous on fanduel casino Texas – the #1 real in dough casino app in America.
    Pick up your $1000 OPERATE IT AGAIN bonus and refashion every twirl, hand and rotate into legitimate cash rewards.
    Permanent =’pretty damned quick’ payouts, gigantic jackpots, and habitual activity – download FanDuel Casino in these times and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here