Home Tech अमेज़न फायर टीवी ने भी माना हिंदी का दबदबा, जोड़ा ये फीचर

अमेज़न फायर टीवी ने भी माना हिंदी का दबदबा, जोड़ा ये फीचर

617
32

नई दिल्ली। हिंदी की ताकत लगातार डिजिटल के क्षेत्र में भी बड़ रही है। स्थानीय भाषाओं की ताकत अब टेक कंपनियों को समझ में आने लगी है। तमाम टेक कंपनियां जैसे गूगल, फेसबुक और ट्विटर अब अपने कंटेंट स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराने लगे हैं। इस बीच एमेजॉन ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी की तरफ से फायर टीवी पर एलेक्सा के लिए एक नए लैंग्वेज सपोर्ट के रूप में अब हिंदी को शामिल किया जा रहा है। इसके तहत फायर टीवी पर एलेक्सा से हिंदी में इंटरैक्शन किया जा सकेगा, स्थानीय भाषा में कई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी, हिंदी में हजार तरह के स्किल जोड़े जाएंगे। यूजर्स अपने डिवाइस लैंग्वेज के रूप में हिंदी का चुनाव कर फायर टीवी में मेन्यू भी इसी भाषा में देख सकेंगे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘यूजर्स एलेक्सा वॉयस रिमोट के माध्यम से हिंदी को चुन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेटिंग्स में क्लिक कर फायर टीवी लैंग्वेज के सेटिंग्स में जाना होना, इसके बाद डिवाइस ऑप्शन में जाना होना और फिर डिवाइस लैंग्वेज को चुनना होगा। फायर टीवी के नए ग्राहक अपने डिवाइस बॉक्स को सेट करते वक्त ही भाषा का चयन कर सकते हैं।’ इसके लॉन्च होने से ग्राहक हिंदी में एलेक्सा के माध्यम से गाने, विभिन्न चीजों के बारे में ज्ञान, व्यक्तित्वों से संबंधित जानकारी, स्मार्ट होम, अलार्म, मौसम, न्यूज, स्थानीय चीजों के बारे में छानबीन सहित और भी कई सुविधाओं का लाभ उठा पाने में सक्षम हो सकेंगे। ये प्रयोग जहाँ लोगों को जोड़ेगा, तो वहीं हिंदी को भी बढ़ावा मिलेगा।

32 COMMENTS

  1. Solder together the millions winning colossal on fan maxxwins – the #1 natural in dough casino app in America.
    Reach your $1000 OPERATE IT AGAIN honorarium and modify every make up, хэнд and rotate into real cash rewards.
    Fast payouts, gigantic jackpots, and day in fight – download FanDuel Casino again and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here