
आगरा। रघुवंश शिरोमणि भगवान श्रीराम और माता सीता के जीवन प्रसंग पर आधारित फिल्म रामायण की शूटिंग ताजमहल के साये में होगी। हाथरस के एक मंदिर का भी फिल्मांकन किया जाएगा।
आगरा के दयालबाग निवासी मशहूर उद्योगपति गुरु स्वरूप श्रीवास्तव इस हॉलीवुड फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। विश्व के इतिहास में इस आध्यत्मिक बिषय पर वे हॉलीवुड आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इस फिल्म के डायरेक्टर आस्ट्रेलिआई हालीवुड फिल्म डायरेक्टर एलेक्स प्रोयास हैं, जिन्होंने गाड आफ इजिप्ट जैसी कई हिट फिल्म बनाई हैं। वे इस फिल्म में स्पेशल इफेक्ट भी देंगे। सुविख्यात कवि डा. कुमार विश्वास फिल्म के संवाद लिख रहे हैं। कई गीत भी उनके होंगे। साथ ही शंकर महादेवन भी इस फिल्म के लिए गीत लिख रहे हैं, स्वर भी देंगे। आस्ट्रेलिया के फिल्म डायरेक्टर समर निक्स ने इसकी स्टोरी पर काम किया है।
एक प्रश्न के उत्तर में श्रीवास्तव ने बताया कि फिल्म में भगवान राम की इस युग में प्रासंगिकता को प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग एक महीने से अधिक ताजमहल के साये में होगी। यहां पुष्पक विमान को उतरते हुए दिखाया जाएगा। अयोध्या सहित कई प्रमुख नगरों में फिल्मांकन होगा।

राम ने नहीं कहा था अग्नि परीक्षा को
इस फिल्म की भावभूमि सीता की अग्नि परीक्षा होगी। गुरु स्वरूप ने बताया कि राम ने सीता से अग्नि परीक्षा के लिए नहीं कहा था, बल्कि सीता की ही भावना थी कि वे स्वयं अग्नि परीक्षा देंगी, ताकि अयोध्यावासियों में भगवान राम के प्रति विश्वास बना रहे और वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाएं। इसी विषय पर विख्यात चित्रकार एमएफ हुसैन से उन्होंने एक पेंटिंग बनवाई थी, जो इस फिल्म में प्रदर्शित की जाएगी।
हाथरस में भी होगी शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग हाथरस में भी होगी। यहां घट रामायण के रचियता तुलसी साहब का मंदिर है। ये साहिब पंथ के प्रवर्तक थे। घट रामायण तुलसी साहिब की आत्मज्ञान पर आधारित रचना है। तुलसी साहिब ने अपने को पूर्व जन्म में तुलसीदास कहा था।
बॉलीवुड फिल्म कृष को किया फाइनेंस
गुरु स्वरूप श्रीवास्तव ने विख्यात चित्रकार एमएफ हुसैन की 100 करोड़ों रुपये की पेंटिंग खरीदी हैं जोकि उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि रही। कृष फिल्म के फाइनेंसर रहे हैं। गोल्डल जुबली फिल्म फेयर अवार्ड और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के प्रायोजक भी रह चुके हैं।

…अन्य से अलग हट कर होगी फिल्म “रामायण”
फिल्म रामायण के संवाद मेरे द्वारा लिखे जा रहे हैं। इसके लिए मैं लगातार अन्य रामायणों का भी अध्ययन कर रहा हूं। यह फिल्म अब तक इस बिषय पर बनी अन्य सभी फिल्मों से अलग हट कर होगी।
-डा.कुमार विश्वास, कवि व गीतकार





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.