Home Agra News आज से चांदनी रात में ताज का दीदार शुरू: 200 टिकट हो...

आज से चांदनी रात में ताज का दीदार शुरू: 200 टिकट हो चुकीं हैं बुक, शुक्रवार को रहेगा अवकाश

682
30

आगरा।चांदनी रात में ताजमहल का दीदार करने वालों के लिए आज से 12 सितंबर तक चार दिन ताजमहल के दरवाजे रात में खुले रहेंगे। पहले दिन रात्रि दर्शन की 200 टिकट बुक हो चुकी हैं। 9 सितंबर को शुक्रवार होने के कारण ताजमहल बंद रहेगा।

बता दें की हर माह पूर्णिमा से दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक पांच दिन ताजमहल के अंदर रात्रि दर्शन की व्यवस्था है। 50-50 व्यक्तियों के स्लॉट में पर्यटकों को आधे घंटे के लिए ताजमहल में प्रवेश मिलता है। पूरे चांद की रौशनी में ताज का रात्रि दर्शन लोगों को काफी पसंद आता है। 1600 ईस्वी में ताजमहल बनने के बाद से अब तक पूर्णिमा की रात ताजमहल का दर्शन करने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। पूर्व में ताजमहल के अंदर से रात्रि दर्शन की यह व्यवस्था सुरक्षा कारणों से बन्द हुई थी पर फिर इसे शुरू कर दिया गया।

पुरातत्व अधीक्षक राजकुमार पटेल ने बताया की रात्रि दर्शन के लिए गुरुवार को 200 टिकट बुक हो चुके हैं। सुरक्षा के साथ पूर्वी गेट से सभी को उनके तय स्लॉट के हिसाब से साढ़े आठ बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक ताजमहल दिखाया जाएगा।

ऐसे बुक करें टिकट

ताजमहल में रात्रि दर्शन के लिए टिकट मॉल रोड स्थित पुरातत्व विभाग के कार्यालय से सुबह 10 से 5 तक अपना आधारकार्ड या कोई सरकारी पहचानपत्र की फोटोकॉपी देकर बुक किया जा सकता है। जिसे प्रवेश लेना है उसी की आईडी लगानी होगी। टिकट व्यव्यस्था पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर पारदर्शी रहती है।

भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट 510 रुपये की और विदेशी सैलानियों की टिकट 750 रुपये की है। तीन साल से कम उम्र के बच्चों की टिकट नहीं लगेगी।

यहाँ से भी हो सकेंगे ताज के रात्रि दर्शन

अगर आप ताजमहल को रात में देखना चाहते हैं और अपने टिकट बुक नहीं कराई है तो आप यमुना पार से ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा महताब बाग पर ताज व्यू पॉइंट बनाया गया है। 150 रुपये की टिकट पर यहां से रात्रि 12 बजे तक ताजमहल का दीदार किया जा सकता है। यमुना के साथ ताजमहल का खूबसूरत नजारा लोगों को काफी पसंद आता है।

30 COMMENTS

  1. Đây là phương thức liên hệ phổ biến và nhanh chóng nhất tại 188V . Bạn có thể dễ dàng truy cập tính năng trò chuyện trực tiếp ngay trên website hoặc ứng dụng di động của nhà cái. Nhân viên hỗ trợ khách hàng của trang web luôn sẵn sàng túc trực 24/7 để giải đáp mọi thắc mắc của bạn một cách chuyên nghiệp và tận tình. TONY02-03H

  2. Join the millions friendly momentous on fan maxxwins – the #1 real pelf casino app in America.
    Get your $1000 PLAY IT AGAIN gratuity and modify every spin, hand and somersault into legitimate coin of the realm rewards.
    Fast payouts, immense jackpots, and day in effect – download FanDuel Casino any longer and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here