Home Entertainment इमरान हाशमी ने कश्मीर में हुई पत्थरबाजी में खुद के घायल होने...

इमरान हाशमी ने कश्मीर में हुई पत्थरबाजी में खुद के घायल होने की ख़बरों को गलत बताया

798
30
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इस समय कश्मीर में फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान खबर आई थी कि शूट के बाद वो बाजार घूमने निकले थे, जहां अनजान लोगों ने उनके ऊपर पत्थरबाजी की और वो घायल हो गए। अब इस खबर पर इमरान ने रिएक्ट किया और फैंस को पूरा सच बताया है। मेरे घायल होने की खबरें गलत हैं इमरान ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कश्मीर के लोग बहुत गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करना शानदार रहा। पत्थरबाजी की घटना में मेरे घायल होने की खबरें गलत हैं।’ हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि इससे उनके किसी क्रू मेंबर को चोट आई है या नहीं। फैंस का रिएक्शन इमरान का ये पोस्ट देखने के बाद उनके फैंस राहत की सांस ले रहे हैं। जहां एक ने लिखा, ‘खुशी है कि आप ठीक हैं स्टार। अपना ख्याल रखें, ट्वीट करते रहें।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘भगवान का शुक्र है!! ये गलत खबर थी। सेफ रहिए इमरान।’ ‘टाइगर 3’ में अहम किरदार में नजर आएंगे इमरान फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का डायरेक्शन तेजस देऊस्कर कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ साईं ताम्हनकर और जोया हुसैन भी नजर आने वाली हैं। इमरान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सेल्फी’ में नजर आएंगे। इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो अहम रोल में नजर आएंगे।

30 COMMENTS

  1. Connect the millions friendly colossal on fanduel casino slots – the #1 real pelf casino app in America.
    Respite c start your $1000 PLAY IT AGAIN hand-out and refashion every spin, hand and roll into bona fide coin of the realm rewards.
    Fast payouts, whopping jackpots, and habitual action – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here