Home Regional उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, कोरोना संक्रमितों की संख्या...

उद्धव सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

830
0

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। रविवार सुबह तक प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 30,706 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 1,135 लोग संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच राज्य सरकार ने कंटेनमेंट एरिया में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। उधर, राज्य के सबसे कोरोना प्रभावित शहर मुंबई और पुणे में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। पुणे में शनिवार को सुरक्षा बलों ने शहर के कुछ इलाकों में पैदल मार्च भी किया।

राज्य सरकार की मांग पर केंद्र ने केंद्रीय सुरक्षा बल की 20 कंपनियां महाराष्ट्र भेजी हैं। मजदूरों की घर वापसी पर उद्धव सरकार के मंत्री सवाल उठा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ‘मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजने में राज्य और केंद्र सरकार विफल रही है। प्रवासियों को उनके घर भेजने का इंतजाम करने के लिए बिना पैसा खर्च किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।’

अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से हो चुके मुक्त

  • शनिवार से रविवार सुबह राज्य में संक्रमण के 1,606 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 30,706 तब पहुंच गई है। सबसे खराब स्थिति मुंबई की है। यहां अब तक 18,555 संक्रमित मिले हैं।
  • पिछले 24 घंटों में मुंबई में 41 मौतों सहित राज्य में कुल 67 लोगों की जान गई। यह संक्रमण से एक दिन में होने वाली मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में अब कुल मृतकों की संख्या 1,135 हो गई है। इनमें से मुंबई में 696 लोगों की मौत हुई है।
  • शनिवार को 524 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 7,088 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 1516 स्थानों को निषिद्ध क्षेत्र यानी कंटेनमेंट इलाका घोषित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, राज्य में कुल 3,34,558 लोगों को घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है जबकि 17,048 लोग संस्थागत आईसोलशन में हैं।
  • महाराष्ट्र में कोरोना संकट में लगातार ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को कुछ आराम देने के लिए मुंबई, पुणे, मालेगांव, अमरावती समेत अन्य शहरों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती हो गई है।

नहीं रुक रहा मजदूरों का पलायन
आज लॉकडाउन फेज-3 का आखिरी दिन है। सूत्रों के मुताबिक, आज के बाद सरकार लॉकडाउन नियमों में काफी छूट दे सकती है। इसके बावजूद मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में नागपुर में भारी संख्या मजदूरों ट्रकों पर सवार होकर अपने घरों के लिए जाते नजर आए। यहां एक मजदूर ने कहा, ‘लॉकडाउन शुरू होने के बाद हमने काफी समस्याओं को झेला, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया, पूरे समय हमने मास्क पहने। लेकिन अब ट्रकों में ऐसी यात्रा से अब यह संभव नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here