केरल। कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। पार्टी का दावा है कि यह भारत को जोड़ने का काम करेगा। हालांकि, कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच एक ऐसी खबर आई है जिसके बाद भाजपा कांग्रेस पर और हमलावर हो सकती है। दरअसल, केरल के कोल्लम शहर में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा के लिए जबरन वसूली करते दिखाई दे रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। सब्जी वालों का कहना है कि हमसे 2000 रुपये मांगे गए, नहीं देने पर हमें धमकाया जा रहा है।
एक सब्जी वाले ने तो यह भी दावा कर दिया कि उससे भारत जोड़ो यात्रा के लिए फंड के रूप में 2000 रुपये मांगे गए। नहीं दिए जाने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी हुई। इतना ही नहीं, सब्जी विक्रेता ने यह भी आरोप लगा दिया कि 2000 का चंदा देने से मना किए जाने पर उसे पीटे जाने के बाद जान से भी मारने की धमकी दी गई है। इसको लेकर स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। आरोप के मुताबिक शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसकी दुकान में पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की है। दुकानदारों का कहना है कि उनसे 2000 रुपये मांगे गए थे। लेकिन 500 दिए जाने पर धमकी दी जा रही है। दुकानदारों के तौल मशीनों को नुकसान पहुंचाया गया है और उनकी सब्जियां भी फेंक दी गई हैं।
जैसे ही यह खबर कांग्रेस नेतृत्व के समक्ष पहुंचा, पार्टी सक्रिय हो गई। कांग्रेस की केरल यूनिट के अध्यक्ष के सुधाकरण ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में लिखा कि पार्टी ने तत्काल एक्शन लेते हुए इस घटना में शामिल तीन कार्यकर्ताओं को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और ऐसे बर्ताव स्वीकार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि स्वेच्छा से छोटे चंदों के जरिए क्राउडफंडिंग कर रही है। हमारे यहां दूसरों की तरह कॉर्पोरेट डोनेशन नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दिन के विश्राम के बाद केरल में कोल्लम जिले के पोलायाथोदु से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को फिर शुरू की।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.