Home Sports कोरोना संक्रमण के बीच ऑस्ट्रेलिया में 6 जून से खेलेंगी 8 टीमें...

कोरोना संक्रमण के बीच ऑस्ट्रेलिया में 6 जून से खेलेंगी 8 टीमें टी-20 टूर्नामेंट, 3 दिन में होंगे 15 मैच

1305
7

डार्विन। कोरोनावायरस के बीच ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों के साथ क्रिकेट की वापसी हो रही है। यहां डार्विन शहर में 6 से 8 जून तक सीडीयू टॉप एंड टी-20 टूर्नामेंट खेला जाएगा। इसमें 8 टीमें शामिल होंगी, जो 3 दिन में 15 मैच खेलेंगी। यह सभी मुकाबले राउंड रॉबिन में खेले जाएंगे। दरअसल, डार्विन में 21 मई के बाद कोई कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।

महामारी के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में 500 दर्शकों को एंट्री मिलेगी। डार्विन क्रिकेट मैनेजमेंट ने कहा कि टूर्नामेंट में गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। खिलाड़ी मैच में गेंद को चमकाने के लिए लार और पसीने का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा सीडीयू टूर्नामेंट को
इस साल ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक टी-20 वर्ल्ड कप भी होना है। यह टूर्नामेंट टलेगा या नहीं, इस पर आईसीसी 10 जून को बैठक में फैसला करेगा। फिलहाल, सीडीयू टूर्नामेंट को इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी के लिए एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।

लोगों की मुश्किल जिंदगी में खुशियां लाएगा टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट में 7 डार्विन प्रीमियर ग्रेड क्लब और एक आमंत्रित इलेवन टीम शामिल होगी। इसमें नॉर्दर्न टेरिटरी की ‘एशिया कप’ प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शामिल हैं। नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोएल मॉरिसन ने कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट कोरोना की वजह से लगी रोक के बाद क्रिकेट की वापसी का जश्न भी होगा। इसके जरिए मुश्किल दौर से गुजरे लोगों की जिंदगी में खुशियां लाने की कोशिश है।’’

सीडीयू टूर्नामेंट एनटी क्रिकेट और चार्ल्स डार्विन यूनिवर्सिटी मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इन मैचों को मार्रा क्रिकेट ग्राउंड, गार्डन ओवल और कैजेली ओवल पर खेला जाएगा। 8 जून को होने वाले एक सेमीफाइनल और ग्रैंड फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर होगी।

पिछले महीने विंसी टी-10 लीग खेली गई
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इसी साल 13 मार्च को आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद कोरोना की वजह से लगभग पूरी दुनिया में क्रिकेट पर रोक लगा दी गई थी। इसी बीच 22 से 31 मई तक वेस्टइंडीज में बगैर दर्शकों के विंसी टी-10 प्रीमियर लीग खेली गई थी।

साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया टीम भारत से घरेलू सीरीज खेलेगी
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस ने इसी हफ्ते से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया को अक्टूबर में भारत के साथ तीन टी-20 की घरेलू सीरीज खेलनी है। इसके बाद मेजबान टीम भारत के साथ दिसंबर-जनवरी में 4 टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज खेलेगी। सीरीज का शेड्यूल तय कर दिया गया है।

7 COMMENTS

  1. „In unserem Test dauerte es nur wenige Augenblicke, bis wir die Freispiele ohne Einzahlung nutzen konnten. Eine Einzahlung müssen Sie zwar nicht tätigen, um den Bonus
    zu erhalten, jedoch gibt es eine andere Voraussetzung. Bevor
    wir Ihnen gleich die Bedingungen detailliert erklären, möchten wir zunächst erläutern, wie Sie an die Freispiele des Casinos herankommen. Das Wolfy Online Casino empfängt neue Spieler aus Deutschland mit
    einem Casino No Deposit Bonus, der Freispiele enthält. Ja, der Betreiber besitzt eine gültige Glücksspiellizenz und erfüllt
    alle sicherheitsrelevanten Kriterien.
    Für die meisten Matchboni muss man zwischen dem 25- und 35-fachen des Bonusbetrags
    setzen. Während der normalen Geschäftszeiten können Sie
    Hilfe bei Begriffen auf Deutsch erhalten. Sie müssen für die Anmeldung nicht
    bezahlen; Machen Sie einfach qualifizierte Echtgelddrehungen, um hineinzukommen.

    References:
    https://online-spielhallen.de/betano-casino-cashback-so-holen-sie-das-beste-heraus/

  2. Give that code to whoever you want to play with, they can use
    it to join. Click Deal to start the game. And get the latest news on game releases
    and daily challenges After each match, think about how you have performed and
    the potential steps you could take to perform
    better in the next match or game.
    One of, if not thebiggest mistake you can make when playing Backgammon is failing
    to learn from the mistakes that you have made previously.
    Even if you are unable to obtain a prime, having stacks
    of checkers in corresponding corners can’t
    hurt your chances of success. On a similar note, stacking checkers increases your
    chances of obtaining a prime (six consecutive corners occupied by your checkers).
    It also allows you to indulge in some friendly competition as you compete to win and remove each other’s counters from the board.
    However, you may benefit from keeping these instructions on hand when you first begin playing so that you
    can refer to them as often as you need.

    References:
    https://blackcoin.co/best-high-roller-casinos-in-canada/

  3. It has a total of two hundred fifty-six divisors.

    It is composed of seven distinct prime numbers multiplied together.

    What makes 999,999,999,999,999,999,999 an interesting number from a
    mathematical point of view? Just find the currency and get spelling for it.
    By using this site you accept our terms and conditions including our privacy and cookie,
    copyright and permissions policies. Every whole number greater than 1 is formed from at least one prime factor.
    Below you’ll find its key properties, along with some
    statistical info, fun facts and trivia.

    References:
    https://blackcoin.co/casino-winning-odds-best-and-worst-games-chances-to-win/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here