Home health खुश खबरी : बोले-2021 में भारत तैयार होंगी कई कोरोना वैक्सीन,...

खुश खबरी : बोले-2021 में भारत तैयार होंगी कई कोरोना वैक्सीन, देश भर में पहुंचेगा टीका-स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

501
1

सोमवार को आये 54265 केस, 78365 मरीज हुए ठीक, 710 की हुई मौत
अब तक 62.24 लाख मरीज हुए ठीक, 8.37 लाख मरीजों का चल रहा इलाज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना को लेकर बचाव के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज कहा- हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध हो सकती हैं। देशभर में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया गया है। स्वस्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इसकी जानकारी, मंत्री समूह की बैठक में दी। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। वहीं, बीते दिन 710 लोग दम तोड़ चुके हैं।
देश में पिछले दो हफ्तों में 10 लाख मामले बढ़े हैं। हालांकि, 24 घंटे में सामने आने वाले संक्रमितों की औसत संख्या अब 72 से 74 हजार के बीच हो गई है। दो हफ्ते पहले हर दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।

तेज़ी से घाट रहा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

भारत में अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 559 लोग ठीक होने के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.61 लाख हो गई। लगातार चार दिनों से देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख से नीचे रही। जिसे देखते हुए अभी कोरोना की रफ़्तार सर्दी आने कम होने की उम्मीद की जा रही है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here