Home Regional जायदाद के लालच में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

जायदाद के लालच में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

348
1

मथुरा। आज के दौर में रिश्तों की अहमियत दौलत की बलिवेदी पर चढ़ चुकी है। इसका जीता जागताउदहारण मथुरा जिले में 18 नवंबर को मिले महिला के शव का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि एक करोड़ रुपए की जायदाद के लिए पति ने रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना का 17 दिन बाद खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग रस्सी और चाकू भी बरामद किया है।

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर बाजार केऔरंगाबाद की शक्तिधाम कॉलोनी निवासी मायावती पत्नी चरण सिंह 12 नवंबर को मंडी में सब्जी लेने गई थी। उसके बाद से लापता हो गईं। मायावती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 18 नवंबर को गुमशुदा मायावती का शव एटीवी के सामने आर्मी डिपो के बाउंड्रीवाल के अंदर मिला था। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने इस मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाईं।

थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह देशवाल और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम समेत पांच टीमों ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस छानबीन में पता चला कि पति पत्नी के बीच एक करोड़ के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। एक करोड़ रुपए की कीमत का प्लॉट मायावती के नाम पर था, जिसे उसका पति रिटायर्ड फौजी चरण सिंह बेचकर गांव में जाकर बसना चाहता था। लेकिन पत्नी उसका विरोध करती थी। आरोपी चरण सिंह के एक महिला से विवाहेत्तर संबंध भी हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद जीवन के दो स्तम्भ पति और पत्नी के रिश्तों पर क्या फर्क पड़ेगा और एक दूसरे पर विश्वास की परंपरा ही टूट जाएगी।

1 COMMENT

  1. deegarciaradio.com trở thành địa điểm giải trí trực tuyến hàng đầu của rất nhiều hội viên trong giới cá cược online bởi mang lại thế giới săn thưởng sự mới mẻ, đặc sắc. đăng ký 66b Anh em khi tham gia sẽ được trải nghiệm từng cung bậc cảm xúc khác nhau. TONY12-15

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here