
एंटरटेनमेंट डेस्क। पेटा के सर्वोत्तम पुरुस्कारों में से एक हॉटेस्ट वेजीटेरियन है, जिसे वो साल में खास हस्तिओं को दिए जाते हैं। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए थे। अपने नेक कामों के लिए सोनू सूद की हर और तारीफ कर रहा है और अब एक्टर को एक अवॉर्ड से नवाजा गया है। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था PETA ने इस साल के लिए दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है।
पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को साल 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है। सोनू सूद ने पेटा के ‘प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन’ और ‘हग अ वेजिटेरियन डे’ में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें।

इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी। वहीं श्रद्धा कपूर ने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कपूर हर मौके पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार्स खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया मे बदलाव लाने की कोशिश करते हैं।
पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों के सम्मान करती है। ये अवार्ड जीतने वाले लोगों में पीएम मोदी, अमिताभ बच्चन, रेखा, अनुष्का शर्मा, सुनील छेत्री, कंगना रनौट, शाहिद कपूर, कार्तिक आर्यन, विद्युत जामवाल और मानुषी छिल्लर का नाम शामिल है। समाज और अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों को ये पुरुस्कार दिया जाता है।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.