Home National बड़गाम में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने को खोजा, लश्कर-ए-तैयबा के मददगार...

बड़गाम में सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाने को खोजा, लश्कर-ए-तैयबा के मददगार किये गिरफ्तार

1060
30
यह है वो सुरंग जो आतंकी जहूरवानी के घर से करीब 500 मीटर दूर है।

श्रीनगर। कश्मीर के बड़गाम इलाके के अरिजल खानसैब में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया है। साथ ही लश्कर-ए-तैयबा का मददगार जहूरवानी को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह ठिकाना सुरंगनुमा है। यहां से हथियारों के साथ गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरंग में मिले सामानों को देखकर लगता है कि आतंकी कई दिनों से यहां रुके थे। यह सुरंग जहूरवानी के घर से करीब 500 मीटर दूर है। ऐसा कहा जा रहा है कि वानी लंबे वक्त से आतंकियों की मदद कर रहा था।

पुलिस ने मददगारों को किया गिरफ्तार

आतंकी जहूरवानी

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान वानी के चार और सहयोगियों को पकड़ा है। सभी अरिजल खानसैब कस्बे के रहने वाले हैं। ये सभी लश्कर के आतंकियों को लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट मुहैया कराते थे। यह ग्रुप पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में एक्टिव था।

30 COMMENTS

  1. Solder together the millions winning big on fan maxxwins – the #1 real coins casino app in America.
    Reach your $1000 PLAY IT AGAIN bonus and modify every spin, хэнд and rotate into official cash rewards.
    Firm payouts, gigantic jackpots, and habitual action – download FanDuel Casino in these times and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here