
मेरठ। वर्तमान में मौत और हत्याओं का दौर सा चल पड़ा है। आये दिन लोग आत्महत्या जैसा कदम उठाने से भी नहीं डरते। जिले में एक चौंकाने वाली घटना में, 37 साल के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उसने आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार शाम को मेरठ के परीक्षितगढ़ इलाके में हुई।
रशीद के रूप में पहचाने गए व्यक्ति द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट घर में पाया गया। नोट में कहा गया है कि वह वैवाहिक विवाद के कारण ये कदम उठा रहा है। पत्नी और बच्चों के शव बिस्तर पर पाए गए, जबकि पति छत के पंखे से लटका पाया गया। पत्नी और तीन बच्चों की गर्दन के आसपास गला घोंटने के निशान थे। खबरों के मुताबिक, 35 साल के राशिद अहमद और 35 साल की उनकी पत्नी रिहाना की शादी 2013 में हुई थी। यह राशिद की दूसरी शादी थी और रिहाना की तीसरी।
उनके दो बेटे, अफान (10) और हैदर (7) राशिद की पहली शादी से थे और 4 साल की अयात, दंपति की बेटी थी। एसएचओ परीक्षितगढ़ पुलिस स्टेशन, आनंद मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि राशिद ने पहले अपनी पत्नी और फिर तीन बच्चों का गला घोंट दिया। फिर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अपने सुसाइड नोट में, राशिद ने कहा है कि उनके परिवार में पांच भाई हैं, जिन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। राशिद ड्राइवर और पार्ट-टाइम वेल्डर का काम करता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है और लोग इस घटना को लेकर तमाम कयास लगा रहे हैं। आत्महत्या और हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं हैं। देशभर में इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.