Home Entertainment ‘रश्मि रॉकेट’ की तैयारियों में पसीना बहा रही तापसी पन्नू

‘रश्मि रॉकेट’ की तैयारियों में पसीना बहा रही तापसी पन्नू

538
3

मुंबई। मायानगरी मुंबई की दुनिया भी अजीव है। अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ लंबे समय से चर्चा में है। तापसी पन्नू की यह फिल्म स्पोर्ट्स पर आधारित है। फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ में तापसी पन्नू गुजराती एथलीट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल मार्च में शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण ये संभव नहीं हो पाया। निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू करने की घोषणा की थी।

वहीं तापसी भी पिछले कुछ दिनों से फिल्म की शूटिंग की तैयारियों में लगी है और दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है।साथ ही फिल्म के लिए जमकर पसीना भी बहा रही है। हाल ही में तापसी ने सेट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें वह वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में तापसी ट्रेनर की देखरेख में हॉपिंग, स्किपिंग और रनिंग की ट्रेनिंग करती दिखाई दे रही हैं।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तापसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हॉप, स्किप, रन रिपीट। वे निशान मुझ पर हुए नृशंस हमले के नहीं बल्कि टेक्निकली केवल मेरी मांसपेशियों पर हैं।’

फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ की कहानी एक गुजराती लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी दौड़ने की गति को लेकर उसके गांव के लोगों द्वारा उसे ‘रॉकेट’ की उपाधि मिलती है। फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ आकाश खुराना द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडाडिया द्वारा निर्मित है। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज प्रस्तुत करेगी। इस फिल्म की पटकथा अनिरुद्ध गुहा ने लिखी है। ‘रश्मि रॉकेट’ गुजरात के कच्‍छ की तेज धावक रश्मि पर आधारित फिल्‍म है।

‘रश्मि रॉकेट’ स्पोर्ट्स पर आधारित तापसी पन्नू की तीसरी फिल्म है। इसके पहले वह फिल्म सूरमा में हॉकी खेलती नजर आई थी। वहीं शूटर दादी चंद्रो तोमर पर बनी फिल्म ‘सांड की आंख’ में वह प्रकाशी तोमर के किरदार में नजर आई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू इस फिल्म के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की बायोपिक फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ और रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में भी नजर आएंगी। देखते हैं तापसी का जादू कितना दर्शकों के सर चढ़कर बोलता है।

3 COMMENTS

  1. Không giống với các trang web không rõ nguồn gốc, 188V đầu tư nghiêm túc vào hệ thống quản lý rủi ro và bảo vệ người dùng. Tất cả các giao dịch tài chính đều được mã hóa, đồng thời nền tảng cung cấp công cụ tự kiểm soát cho người chơi như giới hạn đặt cược và tính năng tự loại trừ. TONY02-26H

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here