- निसर्ग तूफान बुधवार को महाराष्ट्र के तटीय इलाकों पर देगा दस्तक।
- महाराष्ट्र में समुद्र के किनारे के इलाकों में भारी नुकसान की संभावना।
- रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग में तूफान छोड़ सकता है अपने निशान।
मुंबई। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आये अम्फान तूफान से हुई तबाही के बाद अरब सागर में बनने वाला निसर्ग तूफान महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान तेजी से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि लैंडफाल के समय हवा की स्पीड करीब 90-110 किमी प्रति घंटे रहेगी जो 120 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। एनडीआरएफ ने लोगों को तूफान से सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है।
संस्था के डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि तूफान के लैंडफाल के पहले के 6 घंटे और बाद के 6 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए लोगों से अपील है कि वे बाहर न निकलें। वहीं, रत्नागिरी में चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर दिखना शुरू हो गया है। तेज हवाओं की वजह से यहां कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं।

तटीय इलाकों को नुकसान
निसर्ग तूफान को अम्फान की तरह विनाशकारी नहीं माना जा रहा है लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में इससे काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में तैयार हो रहे तूफान के कारण समुद्र में 1-2 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने मछुआरों को चेतावनी जारी कर उन्हें समुद्र के किनारे न जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें घर से बाहर न निकलने की भी सलाह दी गई है।

तटीय इलाकों को खतरा ज्यादा
तूफान से तटीय इलाकों के लोगों को खतरा ज्यादा है, इसलिए प्रशासन यहां से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के प्रयास में लगी है। निसर्ग तूफान से रत्नागिरि में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां बीच समुंदर में पानी का जहाज फंसा हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जहाज के रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल तूफान अलीबाग से 115 किमी दूर रह गया है। 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से दोनों तटीय राज्यों में भारी तबाही मचने के आसार हैं।

मुंबई के आसपास के इलाकों में भूस्खलन
निसर्ग से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। मुंबई के आसपास के इलाकों ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में भूस्खलन की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। महाराष्ट्र में तूफान के मद्देनजर धारा 144 लगा दिया गया है। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है। घर से बार न निकलने के सख्त निर्देश हैं। प्रशासन ने कहा है कि अगर बहुत जरूरी काम से बाहर जाना भी पड़े तो साथ में एक हथौड़ा जरूर रखें, जिससे जाम में फंसने पर कांच तोड़कर बाहर आया जा सके।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.