- कलाकारों ने फूलों की होली, मयूर नृत्य संग भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, अतिथियों व संरक्षकों का हुआ सम्मान
आगरा। अग्रवाल महासभा के होली मिलन समारोह में खूब गुलाल उड़ा। फूलों की होली और वृन्दावन की मंडली के भक्तिमय फाग गीतों पर मस्ती और उत्साह और उमंग में हर सदस्य डूबा नजर आया। इस अवसर पर अतिथियों व महासभा के नए संरक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर व पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
माथे पर लगाया चंदन व गुलाल
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, विशिष्ठ अतिथि महेश गोयल, महेश चंद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सभी सदस्यों व अतिथियों का स्वागत माथे पर चंदन व गुलाल लगाकर किया गया। इसके बाद शुरु हुआ होली के गीतों की मस्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला। जिसमें श्रीराधा-कृष्ण की फूलों की होली, मयूर नृत्य संग वृन्दावन की मण्डली ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर रहे मौजूद
अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष विनोद कुमार गोयल व संयोजक संयोजक सुभाष चंद गर्ग, अनूप अग्रवाल, अशोक कुमार गोयल ने किया। संचालन कुलवन्त मित्तल व रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार गोयल, विष्णु बिहारी गोयल, दिनेश मित्तल, सीताराम अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, दिनेश मित्तल, अशोक अग्रवाल, शैलेन्द्र बंसल, महेन्द्र बंसल, वीरेन्द्र जैन, अजीत प्रसाद गर्ग, कृष्ण मुरारी गर्ग, अनिल अग्रवाल, अशोक गर्ग, फूलचंद बंसल, रवि अग्रवाल, बीना अग्रवाल, ऊषा बंसल, मंजू बंसल, मधु अग्रवाल, नीलम अग्रवाल आदि मौजूद थे।
सात नए संरक्षकों का हुआ सम्मान
महासभा के नए सात संरक्षकों में रवि प्रकाश अग्रवाल, डॉ. सुरेश गोयल, मुकेश गर्ग, अंकित बिन्दल, विनोद ग्रेवाल, कामता प्रसाद, दीनदयाल अग्रवाल को स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.