Home Uncategorized अजगर ने मचाया आतंक , गांव में घुस कर खाया बकरी को

अजगर ने मचाया आतंक , गांव में घुस कर खाया बकरी को

1207
0

यूपी। आगरा जिले के एक गांव में एक अजगर जंगल से आबादी वाले इलाके में आ पहुंचा। विशालकाय अजगर को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इतने में अजगर ने घर के बाहर बंधी एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। देखते ही देखते पूरे गांव में दहशत फैल गई।
मामला आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सांकुरी की है। गुरुवार सुबह विशालकाय अजगर गांव में घर के बाहर बंधी बकरी को निगल गया। बकरी को अजगर का निवाला बनते देख गांव के बच्चे दहशत में आ गए। बकरी को निवाला बनाने के बाद अजगर झाड़ियों में छिप गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
झाड़ियों में आराम फरमा रहे अजगर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने रस्सियों से उसे बांध लिया और यूपी 100 को सूचित किया। मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। बाद में वन विभाग की टीम की मदद से अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here