
नई दिल्ली। दुनिया के साथ जहाँ भारत कोरोना महामारी में बुरे दौर से गुजर रहा है ऐसे में भी सरकार की कृपा अडानी और अम्बानी पर जमकर बरस रही है। अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी की जायदाद में काफी जोरों-शोरों से वृद्धि जारी है। इस मामले में अडानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। वर्ष 2020 में अडानी की संपत्ति में 19.1 बिलियन डॉलर मतलब करीब 1.43 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।
ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की माने तो, संपत्ति 19.1 बिलियन डॉलर बढ़ने के साथ ही अडानी विश्व के 40 वें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वहीँ अंबानी की जायदाद में इस साल 16.4 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष अडानी ग्रुप कंपनियों के चार शेयरों अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी गैस और अडानी ट्रांसमिशन में जबरदस्त तेजी रही है। जिसकी वजह से अडानी की दौलत बढ़ी है।
मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अडानी की जायदाद में वृद्धि की खबर को शेयर कर लिखा है कि ‘स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि सरकार किसका विकास करने में लगी हुई है’। देश का विकास हो न हो लेकिन इन उद्योगपतियों का विकास तो हो ही रहा है।