Home Spritual अयोध्या में सरयू तट पर आज से शुरू होगी रामलीला फ़िल्मी हस्तियां...

अयोध्या में सरयू तट पर आज से शुरू होगी रामलीला फ़िल्मी हस्तियां निभाएंगी रोल

845
0

अयोध्या। लम्बे समय के अयोधा में रौनक लौटी है। कोरोना संकट के बीच अयोध्या में सरयू नदी के तट पर इस बार भव्य रामलीला होने जा रही है जिसकी शुरुआत आज शनिवार से होगी। इस रामलीला में सिनेमाई जगत के कई स्टार्स भी शामिल होंगे। यही नहीं रामलीला में भारतीय जनता पार्टी के 2 सांसद और अभिनेता भी अपने-अपने किरदार में नजर आएंगे।

इस भव्य रामलीला का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया जाएगा. रामलीला आज शनिवार से लेकर 25 अक्टूबर तक चलेगी। सरयू नदी के तट पर स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में इस रामलीला के लिए भव्य सेट बनाया गया है। रामलीला में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर भी इसमें हिस्सा लेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 2 सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी इसमें हिस्सा लेंगे। मनोज तिवारी अंगद और रवि किशन भरत की भूमिका में होंगे। टीवी सीरियल रामायण में हनुमान की भूमिका निभा चुके दारा सिंह के पुत्र और अभिनेता बिंदु दारा सिंह इस रामलीला में हनुमान की भूमिका निभाएंगे।

प्रसिद्ध कॉमेडियन असरानी नारद की भूमिका में होंगे। शहबाज खान रावण और रजा मुराद अहिरावण की भूमिका निभाएंगे। सोनू नागर राम और कविता जोशी सीता के किरदार में नजर आएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी रामलीला में आने के लिए न्योता दिया गया है, लेकिन अभी तक उनके जाने की पुष्टि नहीं है।

बीजेपी सांसद और अंगद की भूमिका निभाने वाले मनोज तिवारी का कहना है कि अयोध्या में इस बार जो यह रामलीला हो रही है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक और सुखद अनुभव होगा. भव्य रामलीला होगी। दुनियाभर के लोग इस रामलीला को लोगों को सोशल मीडिया पर देख सकेंगे। अलग-अलग भाषाओं में भी प्रसारित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि रामलीला में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स इसमें किरदार निभाएंगे। उनका कहना है कि हमारी हमेशा से इच्छा रही थी कि भगवान राम की धरती अयोध्या में ऐसी रामलीला हो और इस बार यह रामलीला होने जा रही है। जिसे देखने लोग पहुंचेंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here