नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस का जारी है। भारत में भी इससे संक्रमित मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच कोरोना का खतरा इंडियन प्रीमियर लीग पर भी मंडराता दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के मुताबिक, कोरोना को लेकर वीजा पाबंदी के चलते 15 अप्रैल तक विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आ पाएंगे। ऐसे में उनका आईपीएल मैच खेलना नामुमकिन नजर आ रहा है।
15 अप्रैल तक विदेशी वीजा निलंबित
आईपीएल का आगाज 29 मार्च से होने वाला है। 20 अप्रैल तक 20 मैच हो चुके होंगे। बीसीसीआई सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘आईपीएल में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बिजेनस वीजा की श्रेणी में आते हैं। सरकार के निर्देशों के अनुसार वे 15 अप्रैल तक नहीं आ सकते।’ देश में कोरोना वायरस के नए मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी मौजूदा विदेशी वीजा 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिए हैं। राजनयिक और कामकाजी वीजा जैसी कुछ श्रेणियों में हालांकि छूट दी गई है।
बिना दर्शकों के होगा आईपीएल!
भारत में अब तक कोरोना वायरस के 73 मामले सामने आ चुके हैं। इस वायरस के कारण दुनिया भर में 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। आईपीएल के भविष्य पर फैसला 14 मार्च को मुंबई में इसकी संचालन परिषद की बैठक के दौरान किया जाएगा। सूत्र ने कहा, ‘सभी फैसले मुंबई में संचालन परिषद की बैठक में किए जाएंगे।’ एक विकल्प यह भी है कि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल को खाली स्टेडियम में कराया जाए।
टीवी दर्शकों तक ही सीमित होगा आईपीएल!
कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सरकार के पास दो ही विकल्प हैं। आईपीएल मैचों को स्थगित करना या फिर उन्हें टीवी दर्शकों तक सीमित रखना। यानी ऐसे हालात में अगर IPL के मैच होते भी हैं तो महाराष्ट्र में होने वाले मैचों में दर्शकों को मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में लोग सिर्फ टीवी पर ही मुकाबले देख पाएंगे।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.