Home National आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल

आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल

533
0

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कुछ ही दिनों बाद कुछ नए राज्यपाल आज नियुक्त किए गए और कुछ का तबादला किया गया। 6 राज्यपालों की नियुक्ति की आज सूचना जारी की गई। आनंदीबेन पटेल को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है जबकि जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की छुट्टी कर दी गई।

जानिए, किस राज्यपाल का कहा हुआ तबादला

गुजरात की पूर्व सीएम आनंदीबेन पटेल अभाी मध्य प्रदेश की राज्यपाल हैं। उनका तबादला उत्तर प्रदेश कर दिया गया है जबकि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की छुट्टी कर दी गई। बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का भी तबादला मध्य प्रदेश कर दिया गया है।

4 राज्यों को मिले उनके नए राज्यपाल

पश्चिम बंगाल का राज्यपाल जगदीप धनखर को नियुक्त किया गया है और त्रिपुरा का राज्यपाल रमेश बैस को बनाया गया। बिहार का राज्यपाल फागु चौहान को बनाया गया। अभी बिहार के राज्यपाल यूपी के कभी बड़े बीजेपी नेता रहे लालजी टंडन को मध्य प्रदेश ट्रांसफर कर दिया गया। नगालैंड का राज्यपाल आर एन रवि को हनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here