
मुंबई। खूबसूरती का हर कोई कायल होता है। कन्नड़ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को गूगल ने एक बेहद शानदार सरप्राइज दिया है। ये एक ऐसा सरप्राइज है, जिसके बारे में जानकर रश्मिका भी बेहद खुश होंगी। दरअसल, गूगल सर्च इंजिन ने रश्मिका मंदाना को नेशलन क्रश घोषित किया है। गूगल में नेशनल क्रश लिखकर सर्च करने पर इसके परिणामों में सबसे पहलना नाम रश्मिका मंदना का नाम आता है।

गूगल की ओर से रश्मिका को National Crush Of India 2020 Female घोषित किए जाने के बाद से ट्विटर पर भी रश्मिका नेशनल क्रश हैशटैग के साथ ट्रेंड कर रही हैं। रश्मिका इससे इतनी खुश हो गईं कि उन्होंने भी अपने ट्विटर हैंडल से इसका स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया है। इसके साथ ही रश्मिका ने अपने फैंस के लिए बेहद शानदार मैसेज भी लिखा है और अपने फैंस को उन्हें प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा है। रश्मिका लिखती हैं- मेरे लोग वाकई लीजेंड्री हैं। वो इतने प्यारे हैं नहीं हैं? मेरा दिल उन सबके पास है। बता दें, रश्मिका दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। रश्मिका मंदाना को मिले इस अवार्ड से उनके फेन्स भी काफी खुश है।