Home State ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शारदा यूनिवर्सिटी के 4 MBBS स्टूडेंट्स की मौत

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर शारदा यूनिवर्सिटी के 4 MBBS स्टूडेंट्स की मौत

1180
1

मेरठ। यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह हादसे में ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा और तीन छात्रों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य छात्रा घायल हो गई। हादसे के शिकार पांचों मेडिकल थर्ड ईयर के विद्यार्थी थे। खबर के मुताबिक, हादसा चांदीनगर थाना के गांव सरफाबाद के पास हुआ। एक खड़े कैंटर से तेज रफ्तार कार के टकरा जाने के बाद कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृतक छात्रों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

गाड़ी में मिले आई कार्ड के आधार पर मृतकों की हुई पहचान

सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी के छात्र हिमाचल प्रदेश से वापस लौट रहे थे। इस दौरान बागपत के सरफाबाद गांव के निकट एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े कैंटर से कार टकरा गई। गाड़ी में मिले आई कार्ड के आधार पर मृतकों की पहचान पंजाब के श्रीकांत ढींगरा, रामपुर के सुहैब, गंगानगर के अभिषेक सोनी और करिश्मा ढींगरा के रूप में हुई है। हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई है वहीं एक अन्य छात्रा आंचल घायल हो गई।

टकराने के बाद कार की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त

घायल छात्रा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी छात्र-छात्राएं नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी में मेडिकल विभाग के हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से कैंटर के नीचे से निकलवाया। कार की छत पूरी तरह उढ़ गई। पुलिस ने शारदा यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी है और मरने वाले विद्यार्थियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैंटर के चालक और परिचालक फरार हो हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here