
नई दिल्ली। भाजपा ने जेटली परिवार बड़ा तोहफा दिया है। दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। वह 30 जून 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे। बाकी पांच पदाधिकारियों के लिए चुनाव 5,6 और 8 नवंबर को होंगे और 9 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
रोहन जेटली के सामने जिस शख्स ने अपनी दावेदारी रखी थी, उसने अपना नामांकन वापस ले लिया। रोहन को डीडीसीए के बाकी गुटों से समर्थन मिला था। इसी वजह से वह निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुने गए।
गौरतलब है कि डीडीसीए का अध्यक्ष पद पिछले साल नवंबर से खाली था। रजत शर्मा ने अंदरूनी गुटबाजी के चलते अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें जून-जुलाई 2018 में भारी बहुमत से चुना गया था।
रोहन जेटली को डीडीसीए के दो बड़े ग्रुप (विनोद तिहारा ग्रुप और सीके खन्ना ग्रुप) का समर्थन हासिल था। ऐसे में उनकी ताजपोशी तय मानी जा रही धी। नामांकन के बाद रोहन ने कहा था, ‘मैं दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करना चाहूंगा और हर किसी से यही करना पसंद करूंगा।’ पेशे से वकील रोहन ने कहा, ‘मुझे मुकाबले से कोई परेशानी नहीं है. यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अच्छा है।’





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.