Home National निरंकारी ग्राउंड में किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मंजूरी, पुलिस रहेगी साथ

निरंकारी ग्राउंड में किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की मंजूरी, पुलिस रहेगी साथ

256
0

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब से मार्च निकाल रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिल गई है। शुक्रवार को बवाल के बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है। हालांकि, किसान इस दौरान दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे। साथ ही इस दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी।

दिल्ली पुलिस की टीम किसानों के साथ रहेगी। इससे पहले, दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. बैरिकेडिंग को तोड़ा। पुलिस ने भी आंसू गैंस और वाटर केनन का इस्तेमाल किया। किसान दिल्ली जाने की मांग पर अड़े रहे। दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में एंट्री दे दी।

किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले मार्गों को दिल्ली पुलिस द्वारा बंद कर दिये जाने से शुक्रवार को शहर में अहम रास्तों पर वाहनों का जाम लग गया। दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि इस प्रदर्शन के चलते ढांसा और झाड़ौदा कलां बॉर्डर यातायात के लिए बंद कर दी गई और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग लेने को कहा गया है। धौला कुंआ पुलिस चौकी पर चेकिंग बढ़ा देने से गुड़गांव से आने वाला यातायात बाधित हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here