Home Entertainment पंचतत्व में विलीन ऋष‍ि कपूर, बेटी को छोड़ पूरा परिवार मौजूद

पंचतत्व में विलीन ऋष‍ि कपूर, बेटी को छोड़ पूरा परिवार मौजूद

1950
7

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 67 साल की उम्र में गुरुवार सुबह 8:45 बजे मुंबई में निधन हो गया। वह करीब 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए होगा।एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्‍पताल से उनके शव को सीधे मरीन लाइन स्थित चंदनवाड़ी श्‍मशान घाट ले जाने के निर्देश दिए गए। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा को चार्टर्ड प्लेन से मुंबई लाने की तैयारी थी लेकिन डीजीसीए से परमिशन नहीं मिली। मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन को देखते हुए आज ही अंतिम संस्कार की परमिशन दी थी। लिहाजा रिद्धिमा के पहुंचने से पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार की रस्में पूरी होने के बाद उनका दाह-संस्कार इलेक्ट्रिक मशीन से किया गया।

श्मशान में पहले से मौजूद थे ये लोग
अंतिम संस्कार में सिर्फ 24 लोगों के शामिल होने की इजाजत थी। अभिषेक बच्चन और 5 पुजारी वहां पहले से ही मौजूद हैं। आदर जैन, आलिया भट्ट, सैफ अली खान भी वहां पहुंच गए। नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, करीना कपूर, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल, अभिषेक बच्चन समेत कुल 24 लोग अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=TjMlcWJNpjo

श्मशान के बाहर जमा रहे फैंस
श्मशान के बाहर जमा हो रहे ऋषि कपूर के फैंस को पुलिस ने दूर किया। श्मशान घाट के तीनों रास्तों पर पुलिस ने बेरीकेडिंग कर रास्ता रोका। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए पुलिस को माइक पर अनाउंसमेंट भी करना पड़ा। वहीं श्मशान के आसपास रहने वाले लोगों को भी पुलिस ने घर से बाहर आने से मना कर दिया।

बेटी को दिल्‍ली सरकार ने दी इजाजत
लॉकडाउन के कारण र‍िद्ध‍िमा को पिता की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए दिल्‍ली सरकार से प‍रमिशन लेनी पड़ी। घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर सहित 5 लोगों के लिए मूवमेंट पास जारी किया।

अस्‍पताल में कौन-कौन था मौजूद
सोशल डिस्‍टेंसिंग के निर्देशों के बीच अस्‍पताल में लोगों को जमा होने से मना किया गया। ऐसे में सिर्फ परिवार से जुड़े लोग ही अस्‍पताल में रहे। करीना कपूर खान, सैफ अली खान, राजीव कपूर, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रणधीर कपूर और आलिया भट्ट भी अस्‍पताल में थे। इस मुश्‍क‍िल घड़ी में परिवार के बाहर से सिर्फ अभ‍िषेक बच्‍चन को अस्‍पताल में रुकने की इजाजत दी गई थी।

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ध्यान
अंतिम संस्कार मुंबई के मरीन लाइंस चंदनवाड़ी श्मशान घाट में संपन्न हुआ। श्मशान घाट के बाहर और भीतर पुलिस के कड़े इंतजाम थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा गया। उनकी शवयात्रा में नियम के मुताबिक 20 लोग शामिल होंगे। ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी हुए स्टेटमेंट में भी लोगों से कानून का पालन करने का आग्रह किया गया। आपको बता दें कि इसी श्मशान घाट में शम्मी कपूर का भी अंतिम संस्कार हुआ था।

परिवार ने जारी क‍िया बयान

कपूर परिवार की ओर से सुबह एक बयान जारी किया गया था। इसमें कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर 2 साल ल्यूकेमिया से संघर्ष के बाद आज सुबह 8.45 पर हॉस्पिटल में शांति के साथ दुनिया छोड़ गए। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन करते रहे थे। वह दो महाद्वीपों में इलाज के दौरान हमेशा खुश और जिंदगी को पूरी तरह से जीने के लिए उत्साहित रहे। परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में ही उनका फोकस रहता और जो भी उनसे इस दौरान मिलता वो हैरान रह जाता कि कैसे उन्होंने बीमारी को उनकी जीवंतता को नहीं छीनने दिया। वह अपने फैंस के प्यार के आभारी थे जो कि पूरी दुनिया से उन्हें मिल रहा था। उनके जाने पर वे सब समझेंगे कि वह चाहते थे कि उन्हें मुस्कुराहट के साथ याद किया जाए न कि आंसुओं के साथ। इस व्यक्तिगत क्षति के दौरान, हम यह भी समझते हैं कि दुनिया पर कठिन और मुसीबतभरा समय है। इकट्ठे होने और कहीं निकलने पर सख्ती है। हम उनके सभी फैंस और वेल-विशर्स और परिजनों के दोस्तों से दरख्वास्त करते हैं कि कानून का पालन करें।’

7 COMMENTS

  1. Auszahlungen werden in der Regel innerhalb von 1 bis 3 Werktagen bearbeitet, abhängig von der gewählten Zahlungsmethode – für eine schnelle und reibungslose Auszahlung.
    Bass Bet Online Casino bietet Wetten auf zahlreiche Sportarten an – darunter Fußball, Basketball, Tennis sowie
    eSports wie Counter-Strike und League of Legends, alles mit attraktiven Quoten. Im Bass Bet
    Casino erwartet dich eine große Auswahl an Spielen – darunter beliebte Slots wie Gates of Olympus, Tischspiele wie Gravity Roulette und Live-Dealer-Highlights wie Crazy Time Live.
    Laut vielen BassBet Reviews bietet der Anbieter zuverlässigen Support über mehrere Kanäle.
    Diese Bewertungen bestätigen die Bass Bet Casino Erfahrungen und heben den schnellen, hilfsbereiten Kundenservice
    hervor.
    Zusammen sorgen diese Anbieter dafür, dass unsere Bibliothek über 9.000 Spiele umfasst, darunter Spielautomaten, Tischspiele, Live-Casino-Optionen und vieles mehr.

    Weitere renommierte Anbieter wie Red Tiger, Big Time Gaming, Betsoft und Elk Studios tragen zu unserem vielfältigen Portfolio bei und bieten Spielern eine Vielzahl
    von Genres, Themen und Funktionen. Im Bass Bet Casino arbeiten wir mit
    den besten Spieleanbietern der Branche zusammen, um unseren Spielern ein unvergleichliches Spielerlebnis zu bieten.
    Ganz gleich, ob Sie auf größere Gewinne aus sind oder einfach nur eine hochwertigere Spielumgebung suchen, unser VIP-Programm ist dazu da, Ihre Casino-Reise zu neuen Höhen zu führen. Wenn Sie die höchsten Stufen unseres VIP-Programms erreichen, erhalten Sie einzigartige Privilegien, darunter Vor-Ort-Aktionen und maßgeschneiderte Angebote.
    Als VIP kommen Sie in den Genuss von Vorteilen wie einem eigenen VIP-Manager, höheren Auszahlungslimits, Cashback-Angeboten und einzigartigen Werbeaktionen.

    References:
    https://online-spielhallen.de/robocat-casino-aktionscode-alles-was-sie-wissen-mussen/

  2. Yes, we feature a robust selection of live dealer games, including, but not limited to, Baccarat, Roulette, Blackjack, and many more.
    Slot enthusiasts can enjoy everything from classic 3-reel
    games to advanced video slots. Easy rules for new players, deep strategy for the experienced – it’s
    all here! Chat with live dealers and players for a social, dynamic thrill.

    You can log into your Lucky Ones account on mobile by heading
    to the navigation menu and clicking “Log In”.
    You can either wait for your account to be unlocked or you
    can opt to reset your password. You can log in to Lucky Ones Casino by
    clicking the “Log In” button on the homepage where you can enter your email and password to gain access to your
    account.

    References:
    https://blackcoin.co/black-jack-strategy-poker/

  3. We look at terms, max bonus, wagering, no deposit bonuses
    and many more factors. In this list we have filtered out the absolute best Australian casino bonuses based on our algorithm.
    What are some of the best bonus casinos in Australia, you ask?
    We are absolutely not kidding when we tell you that we know all international casino
    sites online from the inside and out! Furthermore, at online.casino,
    you will find tons of honest casino reviews for Australian high-quality casinos.

    If you want to get familiar with the market and learn what to expect from online casinos in Australia, check out the pages
    linked below. G’day, mates, and welcome to the most comprehensive
    guide to Australian online casinos. International online casinos, though,
    are licensed in a variety of reputable jurisdictions such as Malta, Gibraltar and the Isle of Man. Because
    they have no domestic online casinos, there is still no legislating body
    that covers them. We rate online casinos on how easily you
    can get helpful support when you need it.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here