
कर्नाटक। हासन जिले में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक पति ने शनिवार को स्थानीय अदालत परिसर में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने न केवल अपनी पत्नी बल्कि बच्ची की भी हत्या करने की कोशिश की लेकिन स्थानीय लोगों ने बच्ची की जान बचा ली और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला बता दें कि पति और पत्नी का तलाक की सुनवाई चल रही थी और कोर्ट में काउंसलिंग होने के बाद दोनों एक साथ रहने के लिए तैयार भी हो गए थे। आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर जा रहा था कि तभी उसने उस वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि ये घटना होलेनरसीपुरा टाउन कोर्ट परिसर की है। मरने वाली की पहचान थट्टेकेरे गांव निवासी चैत्रा के रूप में हुई है और महिला का आरोपी पति शिवकुमार होलेनरसीपुरा तालुकका का निवासी है। पति-पत्नी का हासन जिले के होल नरसीपुरा कोर्ट में तलाक केस की सुनवाई चल रही थी।
दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी और दोनों की एक बच्ची भी है। सुनवाई के दौरान जज ने दपंत्ति को बच्ची के भविष्य के लिए तलाक की याचिका वापस लेने की और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कहा। दोनों की काउंसलिग घंटों तक चली जिसके बाद दोनों ने तलाक की अर्जी वापस लेने का फैसला किया और एक साथ रहने के लिए राजी हो गए।
जब पत्नी वाशरूम के लिए जाने लगी तो आरोपी पति उसका पीछा करने लगा और पीछे से चाकू से गला काट दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पति ने बाद में बच्ची को भी मारने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बच्ची की जान बचा ली और आरोपी को पुलिस के हवाल कर दिया। हासन के जिला अस्पताल ले जाते समय ही पीड़िता ने अपना दम तोड़ दिया। आरोपी पर पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर दिया है।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.