
बिहार। बिहार में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठवीं बार शपथ ले चुके हैं। इस बार उनके साथ उप मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी यादव है। तेजस्वी यादव दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। दरअसल, नीतीश कुमार ने मंगलवार को एनडीए गठबंधन से अलग होने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। नीतीश कुमार को जदयू, राजद और कांग्रेस के विधायकों ने अपना नेता चुना। इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वही, तेजस्वी यादव को फिर से उप मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 1 महीने के भीतर युवाओं को बंपर नौकरी देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार ने वही किया जो देश को करने की जरूरत है। हमने उन्हें रास्ता दिखाया है। बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ रही है। हमारे सीएम ने गरीबों और युवाओं का दर्द महसूस किया है। उन्होंने दावा किया कि हम गरीबों और युवाओं को एक महीने के अंदर बंपर नौकरी देंगे, यह इतना भव्य होगा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। बिहार के युवा नेता ने कहा कि महागठबंधन इतना मजबूत है कि विधानसभा में विपक्ष के लिए बीजेपी सिर्फ एक ही बचेगी। सीएम नीतीश कुमार द्वारा लिया गया मुश्किल फैसला एक ऐसा फैसला है जिसकी जरूरत थी। सांप्रदायिक तनाव भाजपा द्वारा फैलाया जा रहा था, वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे।
तेजस्वी ने कहा कि हम बिहार की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। हर चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जनता में खुशी का माहौल है। बिहार में मिलकर मजबूती से हम सरकार चलाएंगे। वहीं भाजपा जबरदस्त तरीके नीतीश कुमार पर हमलावर है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि आज ‘पलटुराम’ ‘कलटुराम’ बन गये। मुझे पता चला कि लालू यादव ने उन्हें (नीतीश कुमार) बधाई दी है। लालू यादव ने एक बार ट्वीट किया था कि वह एक सांप है, जैसे सांप अपनी केचुआ छोड़ देता है, वह अपना गठबंधन छोड़ देते है और हर दो साल में एक नया गठबंधन लेते है। शपथ ग्रहण के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परिवार के भी प्रतिक्रिया आई है। पत्नी राजश्री ने कहा कि मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि यह बिहार के लोगों के लिए अच्छा है, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। सभी खुश हैं।





































**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.