
जयपुर। कांग्रेस की प्रस्तावित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करने वाले कुल 117 नेताओं में से नौ यात्री राजस्थान के होंगे। कांग्रेस ने इन यात्रियों को भारत यात्री का नाम दिया है जिसकी सूची बृहस्पतिवार को जारी की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार सात सितंबर से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा राजस्थान के झालावाड़, कोटा, दौसा व अलवर जिलों से होकर भी गुजरेगी। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे।
इनमें जिन लोगों को राजस्थान के प्रतिनिधि के रूप में लिया गया है उनमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम भी है। पार्टी द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के साथ भारत यात्री के रूप में रहने वाले राजस्थान के अन्य लोगों में श्रवण कुमार गुर्जर, झाबर शेरावत, सीताराम लांबा, योगेश कुमार मीणा, रूबी खान, विवेक भटनागर, जगदीश बिश्नोई तथा शत्रुघ्न शर्मा का नाम है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार राज्य में इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य नेता भी प्रदेश यात्रीके रूप में जुड़ सकते हैं। पार्टी ने जिन नेताओं को भारत यात्री के रूप में लिया है उनमें लगभग सभी वर्गों और प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है।इस सूची में उत्तर प्रदेश से 10, मध्य प्रदेश से 10, महाराष्ट्र से नौ, राजस्थान से नौ, तमिलनाडु से तीन भारत यात्री होंगे। अन्य कई राज्यों को भी इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया है।
कांग्रेस के एक नेता के अनुसार इस यात्रा में जो लोग शुरू से आखिर तक भाग लेंगे वे ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे।’’ कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर भारत जोड़ो यात्राएं निकाली जाएंगी।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.