
भारत -पाकिस्तान मैच|पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन ने ट्वीट किया ,‘‘ युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना बंद करो। कोई जान बूझकर कैच नहीं छोड़ता। हमें अपनी टीम पर गर्व है। पाकिस्तान बेहतर खेला। इस मंच पर अपने ही खिलाड़ियों के बारे में घटिया बातें करने वालों पर शर्म आती है। अर्शदीप खरा सोना है।’’ चड्ढा ने कहा ,‘‘ अर्शदीप इतना प्रतिभाशाली है कि आने वाले समय में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेगा। नफरत उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।’’ पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा ,‘‘ खेल में हार जीत होती ही है।
अर्शदीप ने इतने कम समय में नाम बनाया है और पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। एक कैच छोड़ने पर उसकी इस तरह से आलोचना गलत है। अर्शदीप देश का भविष्य और युवाओं की प्रेरणा है। खेलों में नफरत के लिये कोई जगह नहीं है।’’ उन्होंने अर्शदीप की मां बलजीत कौर से फोन पर बात की और कहा कि पंजाब और पूरा देश उनके साथ है। पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा ,‘‘खेल में यह सब (कैच छूटना) होता रहता है। हमें अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिये। अर्शदीप को निराश होने की जरूरत नहीं है।
उसके सामने लंबा और सुनहरा कैरियर है।’’ भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने अर्शदीप को खालिस्तानी बोलने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा ,‘‘ अर्शदीप सिंह होनहार खिलाड़ी है। उसने शानदार खेला और पूरा देश उसके साथ है।क्रिकेट से पहले देश है और पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार को खारिज करके मैं अर्शदीप सिंह के साथ हूं।





































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.