
नई दिल्ली। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बैंक ने बड़ा निर्णय लिया है। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सिर्फ महिलाओं के लिए एक खास सेविंग्स अकाउंट की शुरुआत की है, जिस पर महिलाओं को 7 परसेंट ब्याज दिया जाएगा। इस बचत खाते का नाम इवा सेंविग्स अकाउंट है। क्रिकेटर स्मृति मंधाना को बैंक ने ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।
Equitas Small Finance Bank ने जारी बयान में कहा है कि ‘Eva सभी महिलाओं के लिए है। सैलरीड/होममेकर्स/बिजनेसवुमेन/सीनियर सिटिजन/ट्रांसवुमेन और नॉन रेजिडेंट वुमेन सभी को इसका फायदा मिलेगा। बैंक के मुताबिक 7 परसेंट ब्याज दर के अलावा ये सेविंग अकाउंट फ्री हेल्थ चेकअप के साथ ही महिला डॉक्टरों, स्त्री रोग विशेषज्ञों और मानसिक रोग विशेषज्ञों के साथ असीमित टेली कंसल्टेशन की भी सुविधा देता है।
‘
यह बैंक अकाउंट लॉकर्स पर 25 से 50 परसेंट की छूट के साथ ही, महिलाओं को गोल्ड लोन रेट्स पर छूट और पीएफ छूट की भी पेशकश करता है। इस अकाउंट के लिए किसी तरह का मेनटेनेंस चार्ज भी नहीं लिया जाता है। Equitas Small Finance Bank ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि ‘इवा, एक यूनिक सेविंग अकाउंट है, जो स्वास्थ्य, धन और समृद्धि जैसे हर पहलू में भारतीय महिलाओं की भलाई को संबोधित करने की कोशिश करता है।’
Equitas Small Finance Bank के प्रेसिडेंट और कंट्री हेड (ब्रांच बैंकिंग, लायबिलिटीज, प्रोडक्ट एंड वेल्थ) मुरली वैद्यनाथन ने कहा, ‘इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लोगों विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाए का काम किया है. बैंक ने अपने उत्पादों के जरिए महिलाओं को अपने वित्तीय निर्णय लेने में informed, involved और independent बनाने के लिए सशक्त किया है। ये महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर भूमिका का निर्वहन करेगी। महिलाओं को बैंक से जुड़ने की जरूरत है।





































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.