Home National राहत: 162 रुपए सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर, नई कीमत लागू

राहत: 162 रुपए सस्ता हुआ बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर, नई कीमत लागू

1278
1

नई दिल्ली। देशभर में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बीच खाना पकाने की गैस (एलपीजी) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक राहत की खबर दी है। 1 मई यानी आज से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 162 रुपए की बड़ी कमी की गई है। तेल विपणन कंपनियों के अनुसार यह नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

दिल्ली में 581.50 रुपए का हुआ गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर
दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 162.50 रुपए कम होकर पहले के 744 रुपए से मई माह के लिए 581.50 रुपए प्रति सिलेंडर का हो गया है। मुंबई में नई दर 579 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर कोलकाता में 584.50 रुपए और चेन्नई में 569.50 रुपए का मिलेगा। सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है और इससे अधिक की मांग पर बाजार कीमत देनी पड़ती है। यह लगातार चौथा महीना है जब गैर सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों में कटौती की गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर 256 रुपए हुआ सस्ता
घरेलू रसोई गैस के अलावा कमर्शियल गैस की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 256 रुपए की कटौती हुई है और यह 1029.50 रुपए का हो गया है। इसी प्रकार से कोलकाता में यह 1086.00 रुपए का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 978 रुपए और चेन्नई में 1144.50 रुपए का हो गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here