Home Agra News स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में डॉक्टर्स बताएंगे स्वस्थ व सुरक्षित होली खेलने के...

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में डॉक्टर्स बताएंगे स्वस्थ व सुरक्षित होली खेलने के गुर

294
0

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन करेगा शहर के छः पार्कों में जन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
आईएमए आगरा के अध्यक्ष ने तोता का ताल स्थित आईएमए भवन पर पोस्टर का किया विमोचन

आगरा। डॉक्टर्स सिखाएंगे कि किस तरह से स्वस्थ और सुरक्षित होली खेली जाए, जिससे रंगों के त्योहार का उमंग आपके जीवन में बरकार रहे। इसके लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा द्वारा शहर के 6 पार्कों में सुबह 7-9 बजे तक पांच मार्च को विशाल जन स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शहर के जाने माने विशेषज्ञ लोगों से चर्चा करेंगे और होली खेलने से पहले बरतने वाली सावधानियों और बाद होने वाली समस्याओं से बचाव के तरीके सुझाएंगे। यह जानकारी आईएमए आगरा के अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव ने तोता का ताल स्थित आईएमए भवन पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में दी।

सुरक्षित होली खेलने के बताएंगे टिप्स
जिन लोगों को अस्थमा, सीओपीडी आदि फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी के अलावा हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी, त्वचा रोग आदि के मरीजों को सावधानियां बरतने की जानकारी देने के साथ ही विशेषज्ञ होली पर बनने वाले पकवान व खान-पान पर भी चर्चा करेंगे। इस जागरूकता अभियान में रंगों का प्रयोग कैसे और सुरक्षित होली खेलने के टिप्स भी दिए जाएंगे। डॉ. पंकज नगायच, डॉ. योगेश सिंघल और डॉ. मुकेश गोयल ने उक्त जानकारी दी।

यहां आयोजित होंगे जागरुकता कार्यक्रम
(1) सेंट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी
(2) साकेत कॉलोनी पार्क साकेत कॉलोनी
(3) कृष्णा पार्क डिफेंस स्टेट
(4) गोयल हॉस्पिटल के सामने ट्रांस यमुना
(5) रावत हॉस्पिटल के पास अर्जुन नगर
(6) पालीवाल पार्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here