Home Blog लोकसभा चुनाव- क्या मुद्दा बनेगा ‘राम मंदिर’?

लोकसभा चुनाव- क्या मुद्दा बनेगा ‘राम मंदिर’?

576
29

आर.के.सिन्हा | आगामी सितंबर के महीने में राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन के फौरन बाद से ही देश में 2024 के लोकसभा चुनावों की हलचल तेज होने लगेगी। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर के द्वार दुनिया भर के राम भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे दिल्लीउत्तर प्रदेशबिहार आदि स्थानों पर पर्यटन भी तेजी से बढेगा इसलिए यह सवाल तो पूछा ही जाएगा कि क्या अगले आम चुनावों में राम मंदिर चुनावी मुद्दा बनेगाजिस तरह से भाजपा राम मंदिर को लेकर जनता के बीच जा रही है उससे तो यह स्पष्ट ही है कि पार्टी इसे अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश करेगी और करे भी क्यों नहीं जो काम 500 वर्षों के समय-समय पर हुये भयंकर रक्तपातों और लाखों राम भक्तों की कुर्वानियों से भी हासिल न हो सकावह भाजपा के शासन में आसानी से हो भी गया और किसी को चूं चपड़ तक करने की हिम्मत तक न हुई । 1980 में अस्तित्व में आने के बाद से ही राम मंदिर भाजपा की राजनीति का एक मुख्य आधार रहा है।

अगर बीजेपी इस चुनाव में सत्ता बरकरार रखने में सफल रहती हैतो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी जी ही ऐसे पहले राजनेता होंगे जिनकी अगुवाई में कोई पार्टी लगातार तीन बार सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी। वहीं कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के लिए 2024 का चुनाव एक तरह से अस्तित्व की अंतिम लड़ाई सरीखा है। इसीलिए शायद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रख रहे हैं कि राम मंदिर का निर्माण समय पर पूरा हो जाए।

बेशक,आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति के बीच राम मंदिर का मुद्दा लोक सभा चुनाव 2024 के केंद्र में रहने वाला है। याद करें कि भाजपा ने एक दौर में राम औऱ रोटी का नारा दिया था। आज यह नारा आगे बढ़कर सबका साथसबका विकास तक पहुंच गया है। पार्टी विद डिफरेंस के साथ आगे बढ़ी भाजपा आज न सिर्फ भारतीय राजनीति के केंद्र में हैबल्कि बीते एक दशक में उसने भारतीय राजनीति के सूर्य को दक्षिणायन कर दिया है। डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे प्रखर समाजवादी चिंतक तक ने राम के आदर्श और लोक स्वीकार को महत्व दिया था। वे कहते थेभारत के तो  कण-कण में राम बसे हैं। भारत की राम के बिना तो कल्पना करना भी असंभव है। सारा भारत राम को अपना अराध्य और पूजनीय मानता है। “लोहिया जी यह भी कहते थे कि भारत के तीन सबसे बड़े पौराणिक नाम – रामकृष्ण और शिव ही हैं। उनके काम के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी प्राय: सभी कोकम से कम दो में एक भारतीय को तो होगी ही। उनके विचार व कर्मया उन्होंने कौन-से शब्द  कब कहेउसे विस्तारपूर्वक दस में एक तो जानता ही होगा। “कभी सोचिएकि एक दिन में भारत में कितनी बार यहां की जनता प्रभु राम का नाम लेती है। ये आंकड़ा तो अरबों – खरबों में पहुंच जाएगा। भारत राम का नाम तो लेता ही रहेगा। राम का नाम भारत असंख्य वर्षों से ले रहा है और लेता ही रहेगा।मोहम्मद इक़बाल ने श्रीराम की शान में 1908 में एक मशहूर कविता लिखी थी। वे भगवान राम को राम-ए-हिंद कहते हैं। वे इस कविता में यह भी लिखते हैं: “है राम के वजूद पर हिन्दोस्ताँ को नाज़अहले नज़र समझते हैं उनको इमामे हिन्दI” यानी भारत को गर्व है कि श्रीराम ने भारत में जन्म लिया और सभी ज्ञानी लोग उन्हें भारत का इमाम अथवा आध्यात्मिक गुरु मानते हैं। गांधी जी भारत में राम राज्य की   स्थापना देखना चाहते थे। वे हिन्दू धर्म के भगवान नहीं हैं ।बल्किवे भारत की मिट्टी की सांस्कृतिक धरोहर हैं और इस साँझा धरोहर को बाँटना न मुमकिन है न ही समझदारी।

खैरराम मंदिर निर्माण के साथ ही भारत में अगले वर्ष से नए युग का सूत्रपात होगा। जिसका असर भारतीय राजनीति पर पड़ेगा ही। इसकी आहट विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी महसूस की गई। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भाजपा के लिए अपने इतिहास के सबसे गौरवशाली क्षण होंगे। 

याद करिए 1980 का वह दशक। जब देश में  कम समय के लिए बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार की यादों के साथ दशक का आगाज हुआ। इस दशक से देश की राजनीति के इतिहास में यह मुद्दा बड़े महत्व का रहा। 1984 चुनाव में भाजपा को बहुत कम सफलता मिलीलेकिन राम मंदिर निर्माण को लेकर अपनी संकल्पना के प्रति पार्टी वचनबद्ध रही।

 1989 के पालमपुर सम्मेलन में पार्टी ने तय किया कि उसका मुख्य राजनीतिक एजेंडा राम जन्मभूमि को मुक्त करवाकर भव्य मंदिर बनवाना‘ होगा। वरीय नेता और पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने अगले ही साल ‘रथयात्रा’ शुरू की। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह कालजयी घटना थी। 9 नवंबर1989 को शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद जब लोकसभा चुनाव हुएतो भगवा पार्टी की संख्या 85 हो गईऔर इसने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

1990 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आदेश पर कारसेवकों पर फायरिंग की गई। इस घटना से पूरा देश मर्माहत हो गया। प्रत्येक राष्ट्र भक्त देशवासी को गहरा धक्का लगा। 1991 में उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री बनने से भाजपा ने राम मंदिर मुद्दे को और जोर शोर से उठाया। 1996 और 1999 के चुनावों में भाजपा को खासी कामयाबी मिलती दिखी और देश में 1999 में पहली बार पूर्ण कार्यकाल वाली भाजपा सरकार बनी। अबतक मंदिर के लिए कानूनी लड़ाई भी सही ढंग से लडी जाने लगी थी।

यह निश्चित तौर पर मानिए राम मंदिर का निर्माण पूरा होने को बीजेपी चुनावी मुद्धा बनाएगी। इसका असर सारे भारत पर होगा। इस बारे में कोई बहस नहीं हो सकती। बीजेपी धारा 370 जैसे सारे काले कानूनों को हटाने का भी क्रेडिट लेना चाहेगी।

इस बीचउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार के आला अफसरों को उम्मीद है कि मंदिर खुलने पर तीर्थयात्रियों की संख्या प्रतिदिन लगभग एक लाख भक्तों तक बढ़ जाएगी। गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा दौरे पर अपने संबोधन में 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राममंदिर तैयार हो जाने की बात कही।

 

इस बीचबीजेपी अगले लोकसभा चुनाव के समय असादुदीन ओवैसी और मुस्लिम पर्सनल लॉ  बोर्ड को देश के सामने बेनकाब करेगी।  पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा था की राम मंदिर को उसी प्रकार से बदल देंगे जैसे तुर्की की हगिया सोफिया मस्जिद के साथ हुआ। यह धमकाने वाला लहजा कभी भी हिन्दू बहुल देश स्वीकार नहीं करेगा ।

क्या इन्होंने तब कभी आपत्ति जताई थी जब देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दशकों से इफ्तार पार्टियों का आयोजन करते थेऔवेसी और दूसरे तमाम कथित सेक्युलरवादी अल्पसंख्यकों के हितों की तो खूब बातें करते हैं। उन्हें उनके अधिकार बिल्कुल ही मिलने भी चाहिए। पर ये सब कश्मीर में हिन्दू पंडितों के अधिकार देने के  मसले पर चुप क्यों हो गए थे। पाकिस्तान अल्पसंख्यक हिन्दुओंसिखोंइसाइयों पर जो अत्याचार कर रहा है उसपर अबतक चुप्पी क्यों साध रखी है खैरयह मान कर चलिए कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राम मंदिर फिर से बीजेपी की चुनावी कैंपेन के केन्द्र में होगा और 2024 में नरेन्द्र मोदी की सरकार तीसरी बार बनवाने में सफल होता दिख रहा है ।

 

(लेखक वरिष्ठ संपादकस्तंभकार और पूर्व सांसद हैं)

 

29 COMMENTS

  1. Jeden Mittwoch bekommen Frauen, welche in dem Casino spielen, viele Specials, gegen eine kleine Summe an Geld, ausgehändigt.

    Im Jackpot Cafe befinden sich 84 Spielautomaten, vier Easy Roulette Anlagen sowie eine Multirouletteanlage, die über
    fünf Plätze verfügt. Innsbruck.casinos.at. Alle Infos  findet Ihr unter  seefeld.casinos.at bzw.

    Wenn Sie sich dafür entscheiden, im Casino Innsbruck zu spielen, möchten Sie sicherlich die angebotenen Möglichkeiten für Spieler verstehen. Es gibt keinen gesonderten Nichtraucherbereich, sodass Sie beim Pokern, Roulette-Spielen oder an den Spielautomaten stets Ihre Zigarette genießen können, während Sie spielen und gewinnen.
    Inmitten der Tiroler Berge befindet sich die perfekte Oase für Casinospieler.
    Natürlich haben Österreicher die Möglichkeit,
    bei zahlreichen weiteren österreichischen Casinos online zu zocken. Diesen Trend
    haben auch die Casinos Austria längst erkannt und Sie finden auf
    win2day das offizielle Internetangebot der österreichischen Casinos.
    Das Glücksspiel im Casino online wird im Jahr 2025 immer beliebter.

    References:
    https://online-spielhallen.de/lukki-casino-mobile-app-dein-ultimativer-leitfaden/

  2. We are a whole team working together to bring you updated picks of
    the best Australian online casinos based on their safety, payout history, software partners,
    and more. The games are not designed for real money
    gambling therefore winnings are not available
    for real money access. Many online gamers are drawn to casino cashback bonuses since they
    are so well-liked. If you’re looking for a real-life
    casino experience, you’ll get it in the form of live dealer games.

    For example, let’s say you lose $100 playing pokies and
    you qualify for a 10% cashback bonus. For example, you could get a free chip to use on your
    favourite games without spending any money as soon as
    you create a new account. The games we played and the platforms we’ve tested are safe and
    legit, so let’s dive into the action.

    References:
    https://blackcoin.co/casino-helsinki-more-than-30-years-of-casino-entertainment/

  3. Support agents are fast, friendly, and know the platform inside out.

    The live chat button sits right on the site — one click and you’re connected in seconds.
    Skycrown makes the whole process simple, so you can go from registration to real play in just
    a few clicks. Slots, live tables, jackpots — it’s all unlocked.

    From classic slots to innovative new releases, the variety ensures that every gamer
    finds their perfect match. If you like chasing promos,
    keep an eye out for a valid skycrown promo code — they pop
    up often. When in doubt, live chat is your best friend.

    Even the best casinos hit a few bumps now and then. No
    bots, no copy-paste answers — just real help from real people,
    any time of day or night. Multiple languages are supported, including English,
    German, and more.

    References:
    https://blackcoin.co/59_online-casino-vip-programs_rewrite_1/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here