Home Agra News गौ सेवकों ने किया भंडारे का आयोजन

गौ सेवकों ने किया भंडारे का आयोजन

683
0

आगरा। सैया के गांव महाव में सोमवार को गौ सेवकों व समाजसेवियों ने भंडारे का आयोजन किया। आपको बता दें कि ब्लॉक सैया के चालीसी क्षेत्र के गांव में कुछ दिन पूर्व एक नंदी (सांड) का कुएं में गिर गया था और कुएं में गिर जाने के कारण देहांत हो गया था। जिसे गांव वालों ने कुएं से निकाल उसका विधवत हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार किया। जिसके आज त्रियोदशी संस्कार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन त्यागी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री वरिष्ठ समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता शिक्षक ओम प्रकाश त्यागी के नेतृत्व में किया गया।

मास्क व सैनिटाइजर भी किये वितरित
ग्रामीणों व गौ रक्षा दल के सदस्यों ने संतो, ब्राह्मणों व कन्याओं को विधवत भोजन करा एवं दान-दक्षिणा देकर आयोजन को संपन्न किया इसके साथ ही सभी को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के बारे में समझाते हेतु मास्क व सैनिटाइजर भी वितरत किये।

इस आयोजन के अवसर पर सभी ने गौ सेवा और गौ रक्षा करने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर मुखिया ज्ञानेंद्र सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ रक्षा क्रांति दल, भानु प्रताप, हरीश गुप्ता, विकास, अंकित, राजेश ठाकुर, रामू त्यागी, लाखन सिंह त्यागी, उमेश त्यागी, विश्वेंद्र आदि के साथ गौरक्षा क्रांति दल के सभी सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here