Home Agra News युवा साहित्योत्सव में नामचीन सितारों ने मचाया धमाल

युवा साहित्योत्सव में नामचीन सितारों ने मचाया धमाल

400
36

आगरा। हिंदी साहित्य अकादमी के आगरा संभाग द्वारा रविवार को होटल भावना क्लार्क्स इन में आयोजित युवा साहित्योत्सव में देश के नामचीन सितारों ने शिरकत करके अपनी काव्य प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। देश की चर्चित कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर का जादू सभी के सिर चढ़कर बोला। इसके अलावा प्रख्यात कवि सौरभ सुमन, टीवी प्रस्तोता पंकज शर्मा, फिल्म अभिनेत्री खुशुबू शर्मा और साहित्यकार उर्वशी अग्रवाल की विशिष्ट मौजूदगी लोगों में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

अकादमी के मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद्र अग्रवाल, भावना ग्रुप के चेयरमैन भगत सिंह बघेल, अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम् कार्यक्रम प्रभारी पवन आगरी, आगरा संभाग की अध्यक्ष डॉ नीतू चौधरी और संस्था उपाध्यक्ष एवम कार्यक्रम संयोजक साधना भार्गव ने दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यक्रम में देश के कुछ चुनिंदा नामचीन सितारों को यूथ आइकॉन अवॉर्ड से भी नवाजा गया, जिनमें टीवी फेम गौरव चौहान, लाफ्टर फेम चेतन चर्चित, गीतकार पंकज अभिराज, सुमधुर कवयित्री मनु वैशाली, शायरा प्रिया श्रीवास्तव, कवि डॉ. प्रशांत देव, ओज कवयित्री शिखा सिंह प्रमुख थे। यह सम्मान संगठन प्रमुख अनामिका अंबर और संस्था पदाधिकारियों ने उनको संयुक्त रूप से प्रदान किया।

फिल्म अभिनेत्री कवयित्री खुशबू शर्मा और सुप्रसिद्ध साहित्यकार उर्वशी अग्रवाल का आगरा संभाग के सलाहकार कुलदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष रितु गोयल एवम सहसचिव दीक्षा रिसाल द्वारा उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए विशिष्ट सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था महासचिव श्रुति सिन्हा ने किया, वहीं काव्य संध्या का संचालन कवि पवन आगरी ने किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह अध्यक्ष डॉ. नीतू चौधरी एवम उपाध्यक्ष साधना भार्गव ने प्रदान किए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here