- अपनों के बीच पुरस्कार जीतना बड़ी उपलब्धि : मुख्य सचिव
- केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में इनक्रेडेबिल इंडिया फाउंडेशन के समारोह में हुआ ब्रज की विभूतियों का समागम
आगरा। ब्रज में पैदा हुए, गिरे फिर उठे और अपनी मेहनतन और जज्बे के दम पर दुनिया में नाम रोशन किया। कुछ पदमश्री पा चुके हैं और कुछ जल्द पाने वाले है जैसे पूनम यादव, जिन्हें ब्रज रत्न मिला है ये साधारण नहीं हैं बल्कि जुनूनी लोग है। यह विचार मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने केएनसीसी कन्वेंशन सेंटर में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ब्रज रत्न अवार्ड के सातवे अलंकरण समारोह के मौके पर ब्रज भाषा अपने उदगार व्यक्त किये।
समारोह का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, राज्यसभा सांसद डा.अनिल जैन, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह, पूरन डावर, स्क्वाडर लीडर एके सिंह, राजेश गर्ग, न्यूरोफिजिशियन डॉ. नरेश शर्मा, शारदा यूनिवर्सिटी प्रो. चांसलर वाइके गुप्ता आदि ने संयक्त रूप से किया। समारोह के उद्घाटन के बाद समारोह के थीम गीत का गायन सुधीर नारायण और साथी कलाकारों प्रस्तुत किया गया।
विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस मौके पर कहा कि अपने बहुत पुरस्कार जीते होंगे पर अपनों के बीच जब पुरस्कार मिलते है तो ये बड़ी उपलब्धि होती है। यह अवार्ड अमृत काल में दिया जा रहा है जोकि सभी प्रतिभाशाली व्यक्तित्व लोगों को अपने क्षेत्र में कुछ नया करने की प्रेरणा दे रहे हैं।
60 हस्तियों का हुआ नामिनेशन
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित सातवें संस्करण में ब्रज रत्न अवार्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर 10 अवॉर्डियों का चयन किया गया।
विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहराने वाले दस शख्शियतों को मिला अवार्ड
समारोह में आध्यात्म, साहित्य, खेल, अभिनय, फिल्म निर्माण, नृत्य और संगीत सहित 10 विभिन्न क्षेत्रों में विश्व स्तर पर बृज की कीर्ति पताका फहरा चुके बृज भूमि से जुड़े सितारों को ब्रज रत्न सम्मान दिया गया। समारोह में पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज को अमृत सम्मान (मरणोपरांत सम्मान) भी दिया गया। जिसे उनके पुत्र अरस्तू प्रभाकर ने ग्रहण किया। इसी प्रकार एयर मार्शल ऐके सिंह का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर उनका सम्मान उनके पुत्र एमेजोन के वाइस प्रेसिडेंट ने बेंगलूर से आए अभिनव सिंह ने स्वीकार किया। इस मौके पर अन्य दो लोगों में पत्रकार अभिषेक मेहरोत्रा और गायक चंचल उपाध्याय को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।
बृज की इन विभूतियों को किया बृज रत्न अवार्ड से अलंकृत
1. एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह (भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी)
2. पद्मश्री व पद्म भूषण गोपालदास नीरज, कवि और गीतकार (मरणोपरांत)
3. पद्मश्री अनूप जलोटा (भजन एवं गज़ल गायक)
4. पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया (वरिष्ठ साहित्यकार)
5. पद्मश्री डॉ. ललित कुमार गुप्ता (चिकित्सक)
6. पद्मश्री नलिनी-कमलिनी अस्थाना (कथक नृत्यांगना)
7. पंडित बृजभूषण गोस्वामी (भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक)
8. पूनम यादव (सदस्य, भारतीय महिला क्रिकेट टीम )
9. डिम्पी मिश्रा (रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता)
10. अर्चना गुप्ता (अभिनेत्री एवं मॉडल)
इनकी उपस्थिति रही उल्लेखनीय
इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन अशफाक सैफी, एससीएसटी आयोग का अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित, एसबीआई के डीजीएम राजीव कुमार मिश्रा, चीफ मैनेजर मुकेश जैन, डिप्टी मैनेजर अजय कपूर, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ रेणुका डंग, सुरेश चंद्र गर्ग, टेक्स गुरु दीपक माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहे। वहीं अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की डॉ. बीना लवानिया, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, गोपाल गुप्ता, अनिल मगन, कुलदीप सिंह कोहली, राजेश मंगल, मोहित जैन, मयंक अग्रवाल, शकुन बंसल, राममोहन कपूर, मधुसूदन भट्ट, अजय शर्मा, बृजेश शर्मा आदि ने किया। संचालन डॉ. तरुण शर्मा और गरिमा सिंह ने किया।
आयोजन में दिग्गज बोले..
ब्रज का यह प्रेम ब्रज रत्न अवार्ड मुझे आप सभी के बीच ले आया है। हीरे की परख हर किसी को नहीं होती। इस आयोजन में विभूतियों को सम्मानित किया जाना सराहनीय प्रयास है।
– जस्टिस लोकपाल सिंह, उत्तराखंड उच्च न्यायालय
मैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, जिन्हें ब्रज रत्न अवार्ड प्रदान किए गए। अब इन अवार्डियों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है, क्योंकि अपनी-अपनी प्रतिभा को उन्हें और मजबूती के साथ प्रदर्शित करना होगा।
– पूरन डावर, चैयरमेन, इनक्रेडेबिल इंडिया फाउंडेशन
ब्रज संस्कृति के संवर्द्धन के लिए समर्पित विभूतियों को इस आयोजन के माध्यम से ब्रज की संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने की मुहीम के अंतर्गत इनक्रेडेबिल इंडिया फाउंडेशन इस आयोजन इस प्रकार आयोजित करता रहेगा।
– स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, चेयरमैन, एडवाइजरी बोर्ड
फाउंडेशन की ओर से आयोजित सातवें संस्करण में ब्रज रत्न अवार्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 60 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर 10 अवॉर्डियों का चयन किया गया सभी को में बधाई देता हूँ।
– डॉ. नरेश शर्मा, न्यूरोफिजिशियन
मुख्य सचिव से अवार्ड मिलने पर हुई ख़ुशी
मेरे पिता आगरा में जन्मे 4 बार राष्ट्रपति से सम्मान मिला और अनेक अवार्ड उन्हे मिले पर ब्रज का ये सम्मान सबसे अलग है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से ब्रज रत्न अवार्ड मिलने पर बेहद ख़ुशी हो रही है।
-अभिनव सिंह, एयर मार्शल अवदेश कुमार सिंह के पुत्र
अवार्ड पाकर हो रही गर्व की अनुभूति
ब्रज रत्न अवार्ड पाकर सच में आज गर्व की अनुभूति हो रही है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि अब तक जो भी कुछ मैंने अपने साहित्यिक जीवन में किया, यह उसी का फल है। मुझे लोकभूषण सम्मान भी मिल चुका है।
-पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, वरिष्ठ साहित्यकार
ध्रुपद गायन कला को संरक्षित करने की है जरुरत
प्रदेश सरकार शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायन कला को बढ़ावा देने के लिए और अधिक संगीत संस्थान आदि खोले, ताकि आने वाली पीढ़ी जो सदियों तक इस शैली के आधारभूत तत्त्वों की संरचना स्वर, शब्द, ताल और भाव का समुचित प्रयोग हो।
-पंडित बृजभूषण गोस्वामी, भारतीय शास्त्रीय संगीत ध्रुपद गायक
ब्रज के युवाओ को प्रेरित करेगा ब्रज रत्न
भविष्य के युवा कवियों को ब्रज रत्न अवार्ड प्रेरित करेगा। मजबूत इरादे वाले मेहनती युवा अगली बार इस मंच पर दिखेंगे। इस आयोजन में अपने कृतित्वों से सदा के लिए अमर हो चुकी विभूतियों को सम्मानित करना अच्छी पहल है।
– कवि शशांक प्रभाकर, (गीतकार गोपालदास नीरज के पुत्र)
मिले सम्मान से हम गदगद हैं
इस बात में कोई दो राय नहीं कि पद्मश्री सम्मान मिलना स्वयं में सबसे बड़ा गौरव है लेकिन अपनी जमी पर अपनों के बीच जब सम्मान मिलता है तो लगता है सच में अब हम सफलता की पहली सीढ़ी चढ़े हैं इस आयोजन में मिले सम्मान से हम गदगद हैं।
– पद्मश्री नलिनी -कमिलिनी अस्थाना
cheap generic amoxil – amoxicillin us buy amoxicillin paypal
buy cheap diflucan – site buy forcan for sale
buy cenforce without a prescription – cenforce rs cheap cenforce 50mg
does tadalafil work – cialis over the counter at walmart tadalafil tablets 20 mg global
natural cialis – https://strongtadafl.com/# canadian pharmacy ezzz cialis
order zantac generic – https://aranitidine.com/# ranitidine cost
viagra soft tabs cheap – https://strongvpls.com/ viagra 50 mg price
The vividness in this tune is exceptional. gnolvade.com
The thoroughness in this piece is noteworthy. prednisone forte eye drops
I couldn’t turn down commenting. Adequately written! https://ursxdol.com/azithromycin-pill-online/
I am actually delighted to gleam at this blog posts which consists of tons of useful facts, thanks representing providing such data. prohnrg.com
This website positively has all of the tidings and facts I needed there this case and didn’t positive who to ask. https://aranitidine.com/fr/levitra_francaise/
I’ll certainly return to review more. https://ondactone.com/simvastatin/
Palatable blog you have here.. It’s severely to find elevated quality script like yours these days. I honestly respect individuals like you! Rent vigilance!!
https://proisotrepl.com/product/colchicine/
More content pieces like this would make the интернет better. http://iawbs.com/home.php?mod=space&uid=914823
forxiga usa – https://janozin.com/ dapagliflozin 10 mg for sale
order orlistat pills – this order xenical 120mg online cheap