Home Agra News 17 जून को होगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगें...

17 जून को होगा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला होंगें मुख्य अतिथि।

214
0
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला साथ में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. बीना लवानिया, संस्था महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा

आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के सातवें संस्करण का आयोजन आगामी 17 जून को आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगें। नई दिल्ली में संसद भवन कार्यालय में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाक़ात कर आयोजन के लिए आमंत्रित किया जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ने आगमन हेतु सहमति व्यक्त करते हुए आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को आमंत्रित करने गए संस्था प्रतिनिधि मंडल में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह, वाइस चेयरमैन डॉ. बीना लवानिया, संस्था महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा और डॉ. रामनरेश शर्मा शामिल रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र होंगें जिनके आगमन को लेकर आधिकारिक सहमति प्राप्त हो चुकी है। ज्ञात हो कि यह अवार्ड अपने विशिष्ट कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान प्रतिवर्ष ब्रज मण्डल की 11 विभूतियों को 7 श्रेणियों में प्रदान किया जाता है। जिनमें आध्यात्म व दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन और नृत्य जैसी विधा शामिल हैं। इन सभी विधाओं के लिए विभूतियों का चयन लगभग 30 सदस्यों के निर्णायक मण्डल द्वारा बेहद पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। इस वर्ष सम्मानित होने वाली विभूतिओं की घोषणा आगामी 12 जून को की जाएगी।

पिछले 6 वषों में समारोह में देश की दिग्गज हस्तियां हो चुकीं हैं सम्मानित
बागवान, निकाह, नगीना जैसी नामचीन फिल्मों की पठकथा लिखने वाली प्रख्यात फिल्म लेखिका डॉ. अचला नागर, सागर चरण पखारे, गंगा शीश चढ़ावे नीर, मेरे भारत की माटी है चन्दन और अबीर, सौ-सौ नमन करूँ मैं भैया, सौ-सौ नमन करूँ… जैसी कालजई रचनाएं देश को देने वाले प्रख्यात गीत ऋषि एवं कवि सोम ठाकुर, सदी के विख्यात कवि काका हाथरसी, कवि रामेन्द्र मोहन त्रिपाठी, दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा, चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई, पद्मश्री उषा यादव, पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा, हॉकी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी ओलम्पियन जगवीर सिंह, भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर दीपक चाहर, हेमलता काला, फिल्म निर्देशक रवि टंडन, अनिल शर्मा, हरमेश मल्होत्रा, सुरेंद्र भाटिया, प्रसिद्ध गायक सुधीर नारायण, जैसी हस्तियां ब्रज रत्न अवार्ड से अलंकृत की जा चुकी हैं। पिछले वर्ष भारतीय वायु सेना के अध्यक्ष श्री आरकेएस भदौरिया जी को भी ब्रज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here