- 15 देशों के विद्यार्थियों में शामिल हैं आगरा की छात्राएं
आगरा। ताजनगरी के गरीब बच्चों का एक दल पोलेंड पहुंच कर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित कर रहा है। वहां उनके द्वारा डांस, नाटक आदि की विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुतियां दी जा रही है।
डा.सुभाष गुप्ता मेमोरियल सोसायटी, ताजगंज के सौजन्य से इन विद्यार्थियों का चयन डांस एंड कल्चर के एडिशन-24 के लिए हुआ है। यह प्रोग्राम लेलन फेट 2024 इंटर नेशनल एडिशन के तहत प्रति वर्ष दक्षिण पोलेंड के व्रस्लोव शहर में किया जाता है। इसके आयोजक पोलिश मिनिस्ट्री एंड कल्चर एंड नेशनल हेरिटेज व व्रस्लोव सिटी के मेयर होते हैं। इसमें करीब 15 देशों के करीब 150 विद्यार्थी शामिल होते हैं।
डा.सुभाष गुप्ता मेमोरियल सोसायटी व हार्डी बम कांड के क्रांतिकारी स्व.वासुदेव गुप्त (अग्रवाल) की स्मृति संचालित स्कूल के विद्यार्थियों का इस बार चयन हुआ। इस दल में आठ छात्राएं व उनके कोरियोग्राफर सजन राजपूत गए हैं। टीम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.अनिल गुप्ता कर रहे हैं, जिन्होंने सन् 1994 में पोलेंड से रसायन शास्त्र में पी.एच.डी. की थी।
जो विद्यार्थी पोलेंड गए हैं उनमें दिशा, भूमि, सुहाना, नव्या शाक्य, चंचल कुमारी, अंबाज कादरी, कीर्ति ठाकुर हैं। जुजान्ना गुप्ता द्वारा पोलेंड व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा है