नईदिल्ली। गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां हो रही है। दिल्ली एनसीआर में मेट्रो में खास तरह से चेकिंग की जा रही है। मेट्रो में चेकिंग के कारण काफी देर तक यात्रियों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। दिल्ली में मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को रोजाना कड़ी फ्रिस्किंग से गुजरना पड़ रहा है।
वहीं सड़कों पर भी लोगों को बड़ी रिहर्सल करनी पड़ रही है। दिल्ली में परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर देखने को मिल रही है। सड़कों पर भी लोगों को घंटों तक ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा है। वहीं 26 जनवरी को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए ट्रैफिक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इन दिनों के लिए ट्रैफिक अधिक हो सकता है, जिसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। एडवाइजरी को देखते हुए ही घर से बाहर निकले।
इन रास्तों पर जाने से बचें
25 जनवरी को शाम 5 बजे से ही विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर लोगों का आवाजाही रोक दी जाएगी। यहां से आपको 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक गुजरने का मौका नहीं मिलेगा।
इसके अलावा 25 जनवरी को रात 10:00 बजे के बाद से कई रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड से निकलना चाह रहे है, तो प्लान बदल लें। परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ की ओर ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी।
26 जनवरी को दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद
सी-हेक्सागन इंडिया गेट पर सुबह 9:15 बजे से रास्ता बंद किया जाएगा। यह परेड के तिलक मार्क तक पहुंचने के समय तक बंद रहेगा। इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग में आने-जाने के दोनो दिशाओं के रास्तों पर आम लोगों को जाने पर रोक रहेगी। लोगों को केवल परेड के अनुसार क्रॉस ट्रैफिक की अनुमति मिलेगी। अगर आप सुबह जरूरी काम से घर से बाहर निकल रहे हैं, तो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परेड के मार्ग से यात्रा नहीं करेंगे, तो आपके लिए अच्छा होगा।
रिहर्सल का समय और किस रास्ते से होकर गुजरेगी परेड
रिहसर्ल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी, इसलिए अगर आप इस रास्ते से गुजरने वाले हैं, तो प्लान कैंसिल कर दें। इसके बाद लोग दिल्ली में परेड रिहसर्ल करते हुए कर्तव्य पथ से होते हुए सी-हेक्सागन और फिर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से होते हुए तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से आगे बढ़ेंगे और लाल किले भी समाप्त करेंगे। 23 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से आप तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों तरफ से ही यात्रा नहीं कर पाएंगे। क्योंकि ट्रैफिक नहीं चलेगा।
26 जनवरी को अकबर रोड, मौलाना आजाद रोड और जनपथ रोड को वनवे किया जाएगा। इसलिए इस रोड पर जाम की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप इन रास्तों से गुजर रहे हैं, तो समय से पहले निकलें। अगर आपको जरूरी काम नहीं है, तो इन रास्तों से गुजरने के प्लान न बनाएं। इसके साथ ही दिल्ली में इन सड़कों के बंद होने की वजह से, ट्रैफिक दूसरी तरफ डायवर्ट होंगे। ऐसे में आपको 26 जनवरी तक दिल्ली में कर्तव्य पथ के आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक अधिक देखने को मिलेगा।




































