Home Agra News कल्याण ज्वैलर्स ने हासिल किया लोगों का भरोसाः रणबीर कपूर

कल्याण ज्वैलर्स ने हासिल किया लोगों का भरोसाः रणबीर कपूर

396
30

बॉलीवुड स्टार ने आगरा में कल्याण ज्वैलर्स के सूबे के 10वे शोरूम का किया उद्घाटन

आगरा। देश के भरोसेमंद आभूषण ब्रांड कल्याण ज्वैलर्स ने मंगलवार को आगरा, में अपना यूपी में 10वां शोरूम लॉन्च किया। शोरूम का उद्घाटन बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने किया। इस अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टीएस कल्याणरमन के अलावा कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजेश कल्याणरमन और रमेश कल्याणरमन भी मौजूद थे।

प्रसिद्ध ब्रांड के साथ जुड़ना गर्व की बात
इस मौके पर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने कहा, कल्याण ज्वैलर्स ने लोगों का भरोसा हासिल किया है, ऐसे प्रसिद्ध ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। कल्याण ज्वैलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन करने और आप सभी के साथ बातचीत करने के लिए आज आपके साथ जुड़कर मुझे खुशी हो रही है। कल्याण ज्वैलर्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा, कंपनी विश्वास और पारदर्शिता के मूल मूल्यों पर कायम रहने का वादा करती हैं।

शोरूम में आभूषणों की पूरी रेंज का स्टॉक
शोरूम में कल्याण के लोकप्रिय हाउस ब्रांड्स जैसे मुहूर्त- वेडिंग ज्वेलरी लाइन, मुद्रा दस्तकारी वाले प्राचीन आभूषण, निमाह- टेंपल ज्वेलरी, ग्लो डांसिंग डायमंड्स, जिया सॉलिटेयर जैसे डायमंड ज्वैलरी, अनोखी अनकट डायमंड्स, अपूर्वा विशेष अवसरों के लिए डायमंड्स, अंतरा शादी के हीरे, रोजमर्रा पहनने वाले हीरे, रंग कीमती पत्थरों के आभूषण, और हाल ही में लॉन्च हुई लीला रंगीन पत्थर और हीरे के आभूषण जैसी पूरी रेंज का भी स्टॉक होगा।

30 COMMENTS

  1. Join the millions winning big on fanduel casino Louisiana – the #1 legitimate in dough casino app in America.
    Pick up your $1000 PLAY IT AGAIN hand-out and deny b decrease every spin, хэнд and rolling into real banknotes rewards.
    Firm payouts, whopping jackpots, and non-stop activity – download FanDuel Casino any longer and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here