Home National G20 डिनर में शामिल नहीं होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रपति की ओर से...

G20 डिनर में शामिल नहीं होंगे मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रपति की ओर से नहीं मिला निमंत्रण

213
0

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी20 डिनर का न्योता नहीं भेजा गया है। डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति की ओर से विपक्षी दल के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 9 सितंबर को आयोजित डिनर में शामिल होने की पुष्टि की है।

मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय की ओर से बताया गया कि उन्हें डिनर के लिए निमंत्रण नहीं भेजा गया है। शनिवार को राष्ट्रपति की ओर दिल्ली के प्रगति मैदान में डिनर का आयोजन किया गया है। डिनर भारत मंडपम में होगा। इसके आलावा वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इस सांस्कृति कार्यक्रम में दुनियाभर के 400 मेहमान शामिल होंगे। इसमें 78 कलाकर देश की संगीत विरासत मेहमानों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कलाकार 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटकी और 14 लोक उपकरणों का उपयोग करेंगे. तीन घंटे की प्रस्तुति के लिए देशभर के कलाकार 31 अगस्त से तैयारियों में जुटे हैं।

डिनर में शामिल होंगे ममता बनर्जी और नीतीश कुमार
ममता बनर्जी राष्ट्रपति के जी20 भोज में शिरकत करने के लिए शनिवार को दिल्ली आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर राष्ट्रीय राजधानी जांएगी। एक जानकारी के अनुसार रात्रि भोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रह सकती हैं जिनके साथ बनर्जी के अच्छे संबंध हैं। वहीं, नीतीश कुमार की भी डिनर में शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हो सकती है।