Home National NDA की राज्यसभा में बड़ी ताकत, जानिए विपक्ष के हालात

NDA की राज्यसभा में बड़ी ताकत, जानिए विपक्ष के हालात

436
0

नई दिल्ली। भाजपा की ताकत लगातार बड़ रही है। भाजपा के सोमवार को राज्यसभा की नौ सीटें जीतने के साथ ही संसद के ऊपरी सदन में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की संख्या 100 के पार चली गई। दूसरी तरफ, लंबे समय तक राज्यसभा में दबदबा रखने वाली कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 38 तक पहुंच गई। यह सदन में कांग्रेस का अब तक का न्यूनतम आंकड़ा है।

उत्तर प्रदेश में 10 और उत्तराखंड में एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा के खाते में नौ सीटें गईं। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी समेत उसके नौ उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से निर्विरोध चुने गए। इन नौ सीटों के साथ ही ऊपरी सदन में भाजपा की संख्या 92 हो गई। उत्तर प्रदेश में उसे कुल छह सदस्यों का फायदा हुआ है क्योंकि उसके तीन लोग फिर से निर्वाचित हुए हैं।

बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू के राज्यसभा में पांच सदस्य हैं। इसके साथ ही राजग में शामिल आरपीआई-आठवले, असम गण परिषद, मिजो नेशनल फ्रंट, नेशनल पीपुल्स पार्टी, नगा पीपुल्स फ्रंट, पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के सदन में एक-एक सदस्य हैं। इस तरह से राज्यसभा में अब राजग के कुल सदस्यों की संख्या 104 हो गई है। वर्तमान समय में सदन में कुल सदस्यों की संख्या 242 है। इस वक़्त विपक्ष की ताकत लगातार कमजोर होती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here