Home Agra News पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

188
0
  • उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट ने खालसा इंटर कॉलेज से अभियान का किया शुभारंभ
  • 15 सितंबर तक लगातार चलेगा हस्ताक्षर अभियान : डॉ. भोज कुमार शर्मा

आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 4 अगस्त को खालसा इंटर कॉलेज आगरा से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। पदाधिकारियों ने इस अभियान में भाग लिया, यह अभियान 15 सितंबर 2023 तक चलेगा।

आज इस अभियान का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षकों की ज्वलंत समस्या पुरानी पेंशन बहाली के लिए गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। शिक्षक/ कर्मचारी अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करते हैं और जब वे सेवानिवृत्त होते हैं तो उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। अन्य राज्यों में राज्य कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन बहाली को सरकारों ने स्वीकार कर लिया है और उन्होंने उन राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाल कर दिया है।प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा ने कहा राष्ट्र निर्माण का दायित्व निर्वहन करने वाला शिक्षक समुदाय जो विकट से विकट परिस्थितियों में भी निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर दायित्वों का निर्वहन करता है। ऐसी स्थिति में सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षको की मांगो एवं समस्याओं पर सरकार को दृष्टि न जाना शिक्षक समुदाय को चिंतित करता है। 15 सितंबर को प्रदेश के सभी मंडलों पर धरने के माध्यम से शिक्षकों के हस्ताक्षरों को सरकार को भेजा जाएगा।

इस अवसर पर रहे मौजूद
इस अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलदीप जैन, डॉ सत्य प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा नेहरू, धीरज सिंह, योगेश गुप्ता, महावीर अग्रवाल, सज्जन पाल सिंह, मोहम्मद रेहान, साजिद, जितेंद्र तिवारी, राममूर्ति सिंह, प्रमोद कुमार, सतीश शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन के. पी. सिंह यादव ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मीरानी शर्मा ने की।