Home Agra News फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल कपूर के हाथों पवन आगरी सम्मानित

फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल कपूर के हाथों पवन आगरी सम्मानित

73
0

नई दिल्ली/ आगरा। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन आगरी को नई दिल्ली के पांच सितारा होटल में आयोजित मिसेज & मिस्टर इंडिया इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में जहां बतौर सेलेब्रिटी गेस्ट और ज्यूरी मेंबर आमंत्रित किया गया वहीं फिल्म अभिनेत्री ट्विंकल कपूर ने उनको ग्लोबल अचीवर अवॉर्ड प्रदान किया। समारोह का संचालन बॉलीवुड एंकर श्रेया शर्मा ने किया।
उल्लेखनीय है कि पवन आगरी देश विदेश में और नेशनल चैनल्स पर तकरीबन 2500 से अधिक शो कर चुके हैं और उनको प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल के हाथों इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की तरफ से ब्रजरत्न अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा उनको दुबई, मॉरीशस, मलेशिया और बैंकॉक में उनकी उपलब्धियों के लिए उनके राजदूत द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस बार उनको साहित्य आज तक ने भी ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में अपने साहित्य उत्सव में शामिल किया था जिसका संचालन स्टार न्यूज एंकर चित्रा त्रिपाठी ने किया था। दिल्ली में आयोजित शो के संयोजक सुनील कुमार और समन्वयक निखिल गर्ग ने बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल कपूर के हाथों सम्मानित होने पर पवन आगरी को बधाई दी है।