Home Regional प्रकृति के रंग संगीत के संग में खूब झूमें लोग

प्रकृति के रंग संगीत के संग में खूब झूमें लोग

242
0
  • प्लांट लवर्स ग्रुप ने आयोजित किया पर्यावरण को समर्पित संगीतमय कार्यक्रम
  • लोगों को प्रकृति की ओर आकर्षित करने के लिए जगह-जगह बांटे गए पौधे

आगरा। प्लांट लवर्स ग्रुप द्वारा सोमवार को प्रकृति के रंग संगीत के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पहली बार पौधों के साथ-साथ प्रकृति से प्यार करने वाले सभी लोग संगीत की धुन और गीतों पर झूमे। इन गीतों को अपने सुरीले कंठ से डॉ आशीष त्रिपाठी, डॉ रश्मि त्रिपाठी, संगीता अग्रवाल और ललिता कर्मचंदानी ने सजाया।

प्रमुख हस्तियों का किया सम्मान
प्लांट लवर्स ग्रुप संस्थापक व कार्यक्रम संयोजिका रितु गोयल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति की ओर आकर्षित करना है और इसके लिए जगह-जगह पेड़-पौधे लगाने के साथ सभी को पौधे बाँटे जाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक सतीश अरोरा व पूनम अरोरा द्वारा विशिष्ट अतिथियों राजेश सिंह, विनय कुमार सिंह, अनवर अहमद अंसारी व चंद्रभान सिंह का सम्मान किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आईं कुछ प्रमुख हस्तियों का भी सम्मान किया गया जिनमें वत्सला प्रभाकर, हिमांशु त्रिपाठी, मधु सक्सेना, चंद्रशेखर शर्मा, अनुराधा शर्मा, नफीस अमीर जाफरी व नीतू अग्रवाल आदि रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने, व्यवस्था अमित कौरा, अंजली स्वरूप, रचना कपूर व अमित लवानिया ने संभाली। प्लांट सम्बन्धित एक गेम भी खिलाया गया जिसके विजेताओं को उपहार स्वरूप खाद के पैकेट दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय कपूर, एस के बग्गा, राजकुमारी पाराशर, अखिलेश पांडे, कुमुद पांडे, निशा अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, डॉ विश्वानी, आशा अग्रवाल, बब्बल परमार, मोंटी अग्रवाल, डॉ मंजू गुप्ता, रजनी अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ, डॉ. सुनीता पंजवानी, नीता जेटली, सपना भांवरी, परवेश भांवरी, डॉली अग्रवाल, वंदना परिहार, हिमानी अग्रवाल, नीनू सिंघल, डॉ. अशोक कुशवाह, रुचि, क्षमा दुबे, रूबी बघेल, मोनल शर्मा, नूतन शर्मा, बरखा वर्मा, रिचा जटाना, तरुणा, अनिल शुक्ला, मंजू वार्ष्णेय, अजय थापर, आराधना श्रीवास्तव, शैलेंद्र शर्मा, प्रमोद धनगर, निशा, गौरव गुप्ता, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनीता पाठक, प्रिया श्रीवास्तव, साक्षी शर्मा, प्रभजोत कौर, दिव्यांशी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here