Home Agra News मनकामेश्वर महादेव के दर्शनार्थ निकाली पदयात्रा

मनकामेश्वर महादेव के दर्शनार्थ निकाली पदयात्रा

228
0
  • हिंदू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में पदयात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे शामिल

आगरा। हिन्दू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर दर्शनार्थ पदयात्रा निकाली। सभा के पदाधिकारियों ने अपने प्रदेश प्रदेश कार्यालय ट्रांस यमुना कॉलोनी से पदयात्रा का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद मोहन गुप्ता, एडवोकेट कृष्ण मुरारी माहेश्वरी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा के कार्यकर्ता, ट्रांस यमुना कॉलोनी से पदयात्रा करते हुए, रामबाग, रामबाग से यमुना घाट एवं यमुना किनारा हाथी घाट होते हुए मनकामेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचे।

पदयात्रा में रहे शामिल
पदयात्रा में देवेंद्र मित्तल, नरेश गोस्वामी, कमलेश शर्मा,अनिल कुमार, साधना कुशवाहा, गीता चौहान, मुन्नी खान, नैना माहेश्वरी, मोहन उपाध्याय, आलोक जैन, राजू दिवाकर, सचिन गुप्ता, सुशील भदोरिया, राहुल चित्तौड़िया, करण राजपूत, मोनू कुशवाह, ज्ञान सिंह दिवाकर, जितेंद्र शिवहरे,रवि राठौर ,सोनू ठाकुर, सनी कुमार, अन्ना सविता, भोला शर्मा, देवेंद्र ठाकुर ,गौरव सविता, सोना सविता आदि प्रमुख थे।