- जूरी ने सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज पुस्तक को नॉनफिक्शन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चुना
- पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के सुपुत्र हैं त्रिपुरदमन
- भारत के मुख्य न्यायाधीश ने प्रदान किए पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए के चेक व ट्रॉफी
आगरा। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह तथा बाह की विधायक रानी पक्षालिका सिंह के सुपुत्र और भदावर के युवराज डॉ. त्रिपुरदमन सिंह ने अपनी कलम से आगरा का गौरव देश-दुनिया में बढ़ाया है। विगत दिनों दिल्ली में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने डॉ. त्रिपुरदमन सिंह को रामनाथ गोयंका पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपए राशि के चेक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि डॉ. त्रिपुरदमन सिंह द्वारा भारत के संविधान में प्रथम संशोधन की कहानी पर आधारित लिखी गई और पेंगुइन द्वारा प्रकाशित पुस्तक सिक्सटीन स्टॉर्मी डेज को इंडियन एक्सप्रेस समूह की जूरी द्वारा रामनाथ गोयनका पुरस्कार के लिए नॉनफिक्शन श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चयनित किया गया था।