Home Agra News हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य नामित हुए रजत अस्थाना

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के सदस्य नामित हुए रजत अस्थाना

134
0

आगरा। स्टोनमैन क्राफ्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रजत अस्थाना मंगलवार को नई दिल्ली में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद की 188वीं बैठक में सीओए ईपीसीएच के सदस्य नामित हुए। बैठक में मौजूद ईपीसीएच की प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

गौरतलब है कि आगरा के हेंडीक्राफ्ट उद्योग का प्रतिनिधित्व कर रहे स्टोनमैन क्राफ्ट के एमडी रजत अस्थाना प्रमुख निर्यातकों में शुमार हैं। हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के सदस्य के रूप में चुने जाने पर आगरा हेंडीक्राफ्ट उद्योग से जुड़े लोगों में ख़ुशी की लहर है। रजत अस्थाना को मिली यह जिम्मेदारी आगरा के हस्तशिल्प उद्योग के विकास को गति देने में अहम् साबित होगी।