Home National धर्म के आधार पर आरक्षण गलत; कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की...

धर्म के आधार पर आरक्षण गलत; कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की फैक्ट्री: नड्डा

334
0

मधुगिरि/ कर्नाटक। कर्नाटक चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है। भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार राज्य में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मधुगिरि में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने एक बार फिर से आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर वार किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण देना संवैधानिक दृष्टि से गलत है। इसक साथ ही उन्होंने कांग्रेस से सवाल भी किया। उन्होंने पूछा कि आप अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देंगे तो किसका आरक्षण लेंगे लिंगायत का, SC का या वोकालिंगा का? उन्होंने कहा कि हमारे SC भाईयों को 2% अतिरिक्त आरक्षण दिया गया, आदिवासी भाईयों को 4% का अतिरिक्त आरक्षण मिला, वोक्कालिगा को 2% का आरक्षण मिला, लिंगायत भाईयों को 2% का आरक्षण मिला।

नड्डा ने कहा कि आज सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार कह रहे हैं कि हम ये आरक्षण वापस लेंगे और धर्म के आधार पर आरक्षण देंगे। धर्म के आधार पर आरक्षण संवैधानिक रूप से गलत है। इसके साथ ही उन्होंने का कहा कि ये कर्नाटक के भविष्य का चुनाव है। समय पर सही फैसले करते हैं तो सही परिणाम आते हैं। उन्होंन डबल इंजन सरकार का मतलब भी बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन का मतलब है, जो नीति मोदी जी भेजते हैं उसे जमीन पर येदियुरप्पा और बोम्मई क्रियान्वित करते हैं, ऐसी सरकार डबल इंजन की सरकार कहलाती है। उन्होंने लोगों से कहा कि याद रखें कि सही समय पर सही निर्णय लेने से सही परिणाम मिलते हैं, अन्यथा परिणाम हमेशा गलत होते हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब कांग्रेस और जेडीएस की सरकार थी तब किसान सम्मान निधि में 17 किसानों के नाम भेजे गए थे। आज जब बोम्मई जी की सरकार है तब 50 लाख से अधिक किसानों को ‘किसान सम्मान निधि’ का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल-इंजन सरकार ने कर्नाटक में विकास और समृद्धि सुनिश्चित की है। मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में सब कुछ संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई है। डीके शिवकुमार मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं, वह जमानत पर हैं। ऐसे भ्रष्ट नेताओं को सत्ता न देना सुनिश्चित करें। वे राज्य, देश को नष्ट कर देंगे। उन्होंने रकहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन और भाई-भतीजावाद की फैक्ट्री है। इसलिए ‘कमल’ को ही चुनो और विकास को चुनो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here